बेनीपट्टी/मधुबनी/(आकिल हुसैन)संवाददाता।
पश्चिम बंगाल के निमता थाना की पुलिस गुरुवार की सुबह बेनीपट्टी के एक गांव में छापेमारी कर निमता से अपहृत नाबालिग लड़की को बरामद कर अपने साथ ले गयी। निमता थाना के एसआई सुभाशिनी आचार्या ने बताया कि उक्त लड़की को पिछले माह अपहरण कर लिया गया था। पुलिस ने टेक्निकल के माध्यम से लड़की की जानकारी जुटा कर छापेमारी कर बरामद किया है। उधर सूत्रों ने बताया कि उक्त लड़की को अरेड़ थाना क्षेत्र के एक युवक ने अपहरण कर लिया था। पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही उक्त लड़की को बेनीपट्टी के एक गांव में रहे संबंधियों के यहां छूपा दिया। जिसकी तह लगते ही स्थानीय पुलिस के सहयोग से बंगाल की पुलिस ने बरामद कर लिया। एसआई आचार्या ने बताया कि निमता थाना में अपहरण के संबंध में परिजन के द्वारा कांड संख्या-33/18 दर्ज कराई गयी है।
Check Also
लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …
दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …
धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !