राष्ट्रपति ने कहा कि यूपी इंवेस्टर्स समिट उत्तर प्रदेश के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।यूपी की कृषि नीति अच्छी है।यूपी कई वस्तुओं के निर्यात में आगे है।
लखनऊ,ब्यूरो:राज प्रताप सिंह।
लखनऊ।यूपी इन्वेस्टर्स समिट के आखिरी दिन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी टीम को बधाई दी।उन्होंने कहा कि किसी भी समिट का आयोजन करना एक बात है ऐसे समिट का सफल आयोजन करना बड़ी बात है।यूपी में उपजाऊ जमीन प्राकृतिक संपदा,अदेश में यूपी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला राज्य बन सकता है:राष्ट्रपति अच्छी कनेक्टिविटी की वजह से संभावनाओं वाला यह राज्य है।ये प्रदेश संस्कृति और राजनीति का बड़ा केंद्र रहा है।ये समिट यूपी के विकास में बड़ा कदम है।जीएसटी देश की विकास को गति दे रहा है।इसमें राज्यों को मिलने वाली धनराशि और भागीदारी भी बढ़ा गई है।
यूपी सरकार की कोशिशों के वजह से देश-विदेश से निवेशक यूपी में आ रहा है।अब तक निवेश की संभावित राशि 4 लाख 28 हजार करोड़ पहुंच गई है।इस देश मे यूपी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला राज्य बन सकता है।नई औद्यौगिक विकास नीति निवेशकों को लुभा रही है।यूपी शांति व्यवस्था पर काम कर रहा है।ईस्टर्न और वेस्टर्न कॉरिडोर भी इस राज्य से होकर गुजरता है।एयर कनेक्टिवटी के लिये पहले चरण के 5 और दूसरे चरण में 42 जिले हवाई सेवाओ से जुड़ जाएंगे।
इलेक्ट्रॉनिक राज्य के रूप में यूपी आगे बढ़ रहा है।राष्ट्रपति ने कहा कि यूपी की कृषि नीति अच्छी है। यूपी कई वस्तुओं के निर्यात में आगे है।एक जिला एक उत्पाद बेहतर व्यवस्था है।राष्ट्रपति ने कहा कि देश के नौ प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश से चुन करके संसद में गए।उत्तर प्रदेश के विकास से ही भारत के विकास को पूर्णता मिलेगी।यूपी इंवेस्टर्स समिट उत्तर प्रदेश के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !