Breaking News

बस पड़ाव के नहीं होने से सड़कों पर लगती है बस, कई पहल के बाद भी नहीं हुआ बस पड़ाव का निदान

बस पड़ाव का प्रस्ताव भेजे जाने के बाद भी पड़ाव की समस्या यथावत

बेनीपट्टी/मधुबनी/संवाददाता।
अनुमंडल मुख्यालय में बस पड़ाव का प्रस्ताव जिले को कई बार भेजे जाने के बाद भी समस्या का निदान अब तक नहीं हो पाया है। जिसके कारण बेनीपट्टी मुख्यालय समेत अन्य जगहों को जाने वाली आए दिन स्टेट हाईवे पर खड़ी की जा रही है। फलस्वरुप, आए दिन बेनीपट्टी में जाम की समस्या उभर कर सामने आ जाती है। बस पड़ाव के अभाव में यात्री बस लोहिया चौक से उत्तर सिनेमा हॉल के समीप, लोहिया चौक व थाना चौक के सामने खड़ी की जाती है। बेनीपट्टी से मधुबनी-सीतामढ़ी पथ स्टेट हाईवे के अधीन है। जो हमेशा व्यस्त होती है। ऐसे में सड़क पर भारी वाहन खड़ा होने से आम लोगों के साथ यात्रियों को भी परेशानी में डाल देती है। खासकर महिलाओं को गंतव्य स्थल के लिए बस पकड़ने में भारी परेशानी होती है। बस खड़ा होने के किसी भी जगहों पर बस की रुट एवं दर तालिका नहीं होने के कारण यात्री अधिक परेशान होते है। गौरतलब है कि बेनीपट्टी में वर्षों पूर्व संसारी चौक के समीप बस पड़ाव का मामला प्रस्तावित है। पूर्व एसडीओ अबुल हसन से लेकर पूर्व एसडीएम राजेश मीणा तक कई बार प्रयास किए,परंतु हर बार बस पड़ाव का सिर्फ प्रस्ताव ही भेजे जाने की कार्रवाई हुई। उक्त प्रस्ताव पर अधिकारियों के नाम बदलते गये, लेकिन बेनीपट्टी में बस पड़ाव की समस्या से छुटकारा नहीं मिल पाया। उधर, पूर्व एसडीएम आईएएस अधिकारी मिथिलेश मिश्रा के विशेष पहल पर उक्त भूमि की मापी भी कराई गयी। उक्त स्थल पर मनरेगा योजना के तहत मिट्टीकरण का कार्य भी कराया गया,तो वहीं जनप्रतिनिधियों के द्वारा शौचालय का निर्माण भी कराया गया। इस पहल में बस पड़ाव का सपना पूरा होते दिखा, लेकिन उक्त अधिकारी का तबादला होते ही बस पड़ाव का मामला ठंडे बस्तें में डाल दिया गया। उधर सूत्रों की माने तो बस पड़ाव के प्रस्तावित स्थल पर कुछ कथित भूस्वामियों ने दखल डाल दिया था। जिसके कारण पहल को आगे नहीं बढ़ाया गया। उधर प्रशासनिक जानकारी के अनुसार उक्त स्थल पर एक बार फिर पूर्व अंचलाधिकारी ललित कुमार सिंह के द्वारा प्रस्ताव भेजा गया। लेकिन, अब तक उक्त प्रस्ताव भी कुछ प्रभाव नहीं दिखा पा रही है। महादलित नेता रामवरण राम,लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार झा,माकपा नेता पवन भारती,छात्र नेता चंदन सिंह, पूर्व उप प्रमुख रामविनय प्रधान,पूर्व राजद अध्यक्ष विजय कुमार यादव समेत कई गणमान्य लोगों ने वर्तमान अनुमंडल प्रशासन से बस पड़ाव के लिए विशेष पहल करने की मांग की है। इस संबंध में पूछे जाने पर एसडीएम मुकेश रंजन ने बताया कि बस पड़ाव की समस्या का निदान करने का प्रयास उनके स्तर पर पुनःकिया जाएगा। सीओ से बात कर समस्या का निदान कराया जाएगा।

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *