लखनऊ,उमेश सैनी।
लखनऊ।प्रदेश की राजधानी के इंदिरा नगर में एक शराबी पिता ने अपने डेढ़ साल के बेटे को पटक कर मार डाला।हैवान पिता ने शराब के नशे में बेटे को मां की गोद से छीनकर जमीन पर पटक दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।आरोपी ने शराब पीने का विरोध करने पर पहले पत्नी को पीटा था और फिर बेटे की हत्या कर दी।बेटे का शव लेकर मां बाराबंकी स्थित मायके पहुंच गई।सोमवार 26 फ़रवरी रात करीब दस बजे पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की पड़ताल की इंदिरा नगर थाना प्रभारी मुकुल कुमार ने बताया कि घटना रविवार शाम की है।आरोपित के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।हालांकि एसओ इंदिरानगर ने घटना के बारे में स्पष्ट जानकारी से इनकार कर दिया।
ख़बरों के मुताबिक इंदिरानगर इलाके के ग्राम जराहरा निवासी पिंटू रैदास शराब का लती है।पिंटू की पत्नी शर्मिला ने बताया कि सोमवार शाम पति शराब के नशे में घर पहुंचा।शराब पीने का विरोध करने पर पिंटू ने उसकी पिटाई शुरू कर दी।इसके बाद उसकी गोद से डेढ़ वर्षीय पुत्र शिवांशू को छीन कर जमीन पर पटक दिया, जिससे मौके पर ही बेटे की मौत हो गई।बेटे को मृत देख आरोपित पिता घर से भाग गया।
इसके बाद बेटे के शव को सीने लिपटाकर रोती बिलखती शर्मिला बाराबंकी के कुर्सी थाना क्षेत्र के ग्राम मौसंड स्थित अपने मायके पहुंची और परिवारीजनों को वारदात की जानकारी दी।नाराज परिवारीजन शव लेकर कुर्सी थाने पहुंचे और पुलिस से घटना की शिकायत की।इंस्पेक्टर कुर्सी शिवाजी सिंह को छानबीन के दौरान जब पता चला कि घटना स्थल राजधानी का इंदिरानगर थाना क्षेत्र है तो उन्होंने लखनऊ पुलिस से संपर्क किया।इसके बाद शर्मिला को शव के साथ इंदिरानगर भेज दिया।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !