माल,रामकिशोर रावत।
माल,लखनऊ।महिलाएं समाज की रीढ़ है उन्हें निडरता के साथ समाज में कदम से कदम मिलाकर चलना चाहिए।यह बात ब्लाक सभागार में आयोजित महिला दिवस के मौके पर इंस्पेक्टर वीरेंद्र सोनकर ने कही।
माल विकास खंड के सभागार में महिला दिवस के मौके पर ग्रामीण क्षेत्र की सौ से अधिक महिलाओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।जिला प्रबंधक अम्बेश सिंह व जिला सन्दर्भ अधिकारी वीके अवस्थी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर होने के लिए आवश्यक बातें बतायीं।राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन(एन आर एल एम)योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी तमाम महिलाओ को एडीओ आई एस वी ने भी संबोधित किया।उन्होंने कहा कि महिलाएं दहलीज के बाहर की दुनिया को भी देखें।अब समय है नारीशक्ति को पहचान देने का।जिसके लिए महिलाएं अपना प्लेटफार्म तैयार करें।सरकारी सहयोग की जो भी आवश्यकता होगी वह मिलेगी।इंस्पेक्टर वीरेंद्र सोनकर ने अपने संबोधन में कहा की सशक्त नारी समाज की मजबूती को और पुख्ता करेगी।लिहाजा महिलाएं निर्भीक होकर समाज में अपनी पहचान बनाएं।उन्होंने महिलाओ की सुरक्षा को लेकर बनाये गये कानून व सहायता के लिए बनायीं गयी हेल्प लाइनों की विस्तार से जानकारी दी।उपनिरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी ने महिलाओं के साथ होने वाले दुर्व्यवहार व उसके समाधान पर जानकारियां दी।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !