Breaking News

लखनऊ: सिटी बस का ब्रेक फेल, 2 की मौत, 5 घायल

हादसे के बाद दहशत से बस की सवारियां खिड़कियों से कूदकर भागीं।वहीं हादसे से भड़के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।

लखनऊ,ब्यूरो:राज प्रताप सिंह।

राजधानी लखनऊ के हुसैनगंज के व्यस्ततम बर्लिंग्टन चौराहा पर गुरुवार रात एक सिटी बस का ब्रेक फेल होने से हुए दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है,जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।बताया जा रहा है कि बाराबंकी से चारबाग जा रही सिटी बस का ब्रेक फेल हो गया था।जिसके बाद बेकाबू बस ने सड़क पर खड़ी कार और सामने से आ रही स्कूटी में टक्कर मार दी।

हादसे के बाद दहशत से बस की सवारियां खिड़कियों से कूदकर भागीं।वहीं हादसे से भड़के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।चौराहे पर करीब एक घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

एएसपी पूर्वी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि हादसा रात करीब नौ बजे हुआ।हजरतगंज से चारबाग जा रही सिटी बस का बर्लिगटन चौराहे पर ब्रेक फेल हो गया।पहले उसने खड़ी कार फिर स्कूटी में टक्कर मारी।

हुसैनगंज व कैसरबाग पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया।हादसे में लखीमपुर निवासी 27 साल के शोभित और लालबाग निवासी 57 साल के हामिद हुसैन वारसी की मौत हो गई।फिलहाल बस चालक राजू को हिरासत में लिया गया है।

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *