Breaking News

सीएम हेल्पलाइन में महिला कर्मचारियों के साथ उत्पीड़न, एक ने किया सुसाइड का प्रयास

जहां साईबर हाईट में सीएम हेल्पलाइन संचालित है।बीपीओ स्योरविन नामक कंपनी इसका काम देख रही है।

लखनऊ,ब्यूरो:राज प्रताप सिंह।

लखनऊ में शुक्रवार को सीएम हेल्पलाइन में महिला कर्मचारियों के साथ उत्पीड़न का मामला सामने आया।जहां टॉर्चर के कारण 10 लड़कियां बेहोश हो गईं।जिन्हें तत्काल लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।इस दौरान एक महिला कर्मचारी ने जान देने का प्रयास किया।सभी कर्मचारियों का इलाज जारी है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।वहीं पीड़ित कर्मचारियों से पूछताछ की।

घटना गोमतीनगर के विभूतिखंड सीएम हेल्पलाइन की है।जहां साईबर हाईट में सीएम हेल्पलाइन संचालित है।बीपीओ स्योरविन नामक कंपनी इसका काम देख रही है।इसके अंतर्गत कई महिला कर्मचारी टेलीकॉलर के रूप में सीएम हेल्पलाइन में काम कर रही हैं। महिला कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि कई चार महिनों की बकाया सैलरी की मांग कर रही है।जहां उन्हें बार-बार आश्वासन दिया जाता है,लेकिन हमेशा उनके साथ कंपनी के अधिकारी बदसलूकी करते है।

बीते शुक्रवार को इन कर्मचारियों ने यूपी के चीफ सेक्रेटरी राजीव कुमार से मुलाकात की थी।जहां उन्हें जल्द सैलरी मिलने का भरोसा दिलाया था।लड़कियों ने आरोप लगाया कि उनके ट्रेनर और सुपरवाइजर अनुराग और आशुतोष ने लड़कियों से सादे कागज पर साइन कराने की कोशिश की।टेलीकॉलरों ने आरोप लगाया कि दो दिन पहले विभूतिखंड इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार राय से मामले की शिकायत भी की थी।

बता दें कि यह हेल्पलाइन एक कॉल कर घर बैठे जनता की शिकायत और समस्या का समाधान करने के लिए शुरू की गई।सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से तैयार इस हेल्पलाइन के लिए 500 कर्मचारी प्रति शिफ्ट की क्षमता का कॉल सेंटर गोमती नगर में स्थापित किया गया।1076 टोल फ्री नंबर पर कॉल कर जनता अपनी समस्या या शिकायत दर्ज करा सकती है।

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *