Breaking News

अब नए लुक में नजर आएगी यूपी पुलिस

इस बदलाव के मुताबिक ये पुलिसकर्मी गर्मी में सूती कपड़ों की वर्दी नहीं पहन सकेंगे।साथ ही मोनोग्राम और स्टार कढ़ाई कर वर्दी पर सिले जायेंगे।

लखनऊ,ब्यूरो:राज प्रताप सिंह।

यूपी पुलिस के इंस्पेक्टर,दरोगा और सिपाहियों की वर्दी में जल्द ही बदलाव नजर आएगा।अब पुलिस के अराजपत्रित अधिकारियों की वर्दी बदलने के लिए प्रस्ताव तैयार हो गया और इस पर अंतिम सहमति मिलने का इंतजार हो रहा है।इस बदलाव के मुताबिक ये पुलिसकर्मी गर्मी में सूती कपड़ों की वर्दी नहीं पहन सकेंगे।साथ ही मोनोग्राम और स्टार कढ़ाई कर वर्दी पर सिले जायेंगे।वहीं शर्ट का कपड़ा टेरीकाट का होगा और पैंट के कपड़े से हल्का रखना पड़ेगा।     नये प्रस्ताव में तर्क दिया गया है कि कई पुलिसकर्मी गर्मियों में कमीज की बांह को मोड़ कर पहनते हैं।लिहाजा आधी आस्तीन की शर्ट होने पर इसे मोड़कर पहने की आवश्यकता नहीं होगी।वर्दी में बदलाव करने को लेकर एक पत्र सभी एसएसपी,एसपी और पीएसी के सेनानायक को 28 फरवरी को भेज दिया गया है।वर्दी के रंग में फिलहाल अभी कोई बदलाव नहीं किया गया है।

पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक वर्दी पर लगे जेब से चिट बटन को हटाए जाएंगे।वहीं गर्मियों में पीक कैप की जगह बेसबॉल कैप लगाकर नजर आएंगे पुलिसकर्मी।इस बावत पुलिस मुख्यालय प्रस्तावित वर्दी का नमूना भेजा गया है।जिसपर जल्द ही फैसला ले लिया जाएगा।गौरतलब है कि केंद्र की मोदी सरकार काफी लंबे समय से खादी को बढ़ावा देने की तमाम कोशिशें कर रही है।यूपी पुलिस के इस कदम को भी उसी तर्ज पर देखा जा रहा है।

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *