गोविंद बल्लभ पंत उपवन में होली मिलन समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री ने शिरकत की रावण प्रकांड विद्वान था,लेकिन देश राम की पूजा करता है।
लखनऊ,ब्यूरो:राज प्रताप सिंह।
लखनऊ। कार्यालय संवाददाताकेंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि तहजीब के मामले में लखनऊ बेमिसाल है। ये हमारे लिए गौरव की बात है। जल्द ही लखनऊ देश के विकसित शहरों की श्रेणी में शामिल होगा। वह शनिवार को गोविंद बल्लभ पंत उपवन, निकट खाटू श्याम मंदिर में होली मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुझे होली पर लखनऊ आना था, मगर दिल्ली में एक पारंपरिक होली होती है। जहां कई जगह से लोग आते हैं। उन्होंने कहा कि होली का सबसे बड़ा ये है कि व्यक्ति अहंकार शून्य बनें। समाज सेवा भी बिना अहंकार के हो। अहंकार वाले व्यक्ति का पद बड़ा होगा, मगर कद बड़ा नहीं होगा।

आप राम से भी परिचित हैं रावण से भी परिचित हैं। रावण बलवान, प्रकांड विद्वान और धनवान भी थे, लेकिन ये देश रावण नहीं राम की पूजा करता है। परशुराम के धनुष को भगवान राम ने तोड़ा तो कोई परशुराम को बताने का साहस नहीं था। तब भगवान ने कहा था कि मुझ जैसे कोई दास होगा। इसलिए अहंकार शून्य होना चाहिए। मैं हमेशा कार्यकर्ताओं को यही संदेश देता हूं कि मैं मिक्स होकर ही आननद पाता हूँ। यही संदेश कार्यकर्ताओं के लिए भी है। मुझे भी लगता है कि कड़ी सिक्योरिटी है। मैं चाहते हुए कुछ नहीं कर सकता। ये पद ऐसा है, जिससे मजबूरी में कार्यकर्ताओं से नहीं मिल पाता हूं। उन्होंने कहा कि रिंग रोड का काम बहुत तेजी से चल रहा है। शारदा नहर के दोनों किनारों पर रोशनी करूंगा ताकि लोग घूमने जाएं। छह फ्लाईओवर बनवाएंगे। अप्रैल में तीन और मई में तीन का शिलान्यास करेंगे। 18 मार्च को चार हजार करोड़ की रेलवे की योजनाएं शुरू होंगी। डेढ़ दो साल का समय लगेगा। विदेशों जैसा रेलवे स्टेशन जैसा अहसास होगा। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा, पूर्व सांसद लालजी टंडन, महापौर संयुक्ता भाटिया, भाजपा नेता जयपाल सिंह, सुरेश चंद्र तिवारी, डा. महेन्द्र सिंह, मुकेश शर्मा सहित कई लोग शामिल थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !