Breaking News

नहीं रहीं पूर्व राज्यसभा सांसद बेगम हमीदा हबीबुल्लाह,102 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

बेगम हामिदा का जन्म 20 नवंबर, 1916 को हुआ था।उनके पिता दिवंगत नवाब नजीर यार जंग बहादुर हैदराबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे।                लखनऊ,ब्यूरो: राज प्रताप सिंह।

पूर्व राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुकी बेगम हमीदा हबीबुल्लाह का मंगलवार को राजधानी लखनऊ में निधन हो गया।वह 102 साल की थीं।बेगम हमीदा लंबे सीमाय से बीमार चल रही थीं।उन्होंने राजधानी लखनऊ के कमांड हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली।उन्हें उनके पैतृक गांव बाराबंकी में सुपुर्द-एखाक किया जाएगा।

बेगम हामिदा का जन्म 20 नवंबर, 1916 को हुआ था।उनके पिता दिवंगत नवाब नजीर यार जंग बहादुर हैदराबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे।बेगम हमीदा के आईएएस पुत्र वजाहत हबीबुल्लाह को देश के पहले चीफ इंफॉरमेशन कमिशनर बनने का गौरव प्राप्त है।बेगम हामिदा लखनऊ की जानी-मानी शख्सियत थीं। उनका जीवन भारतीय महिलाओं खासकर अल्पसंख्यक महिला समुदाय को अपने तरीके से जीवन जीने और आर्थिक तौर पर आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देता है।

बेगम हामिद 1965 में राजनीति में आईं।वह बाराबंकी के हैदरगढ़ से कांग्रेस की एमएलए चुनी गईं।इसके बाद उन्होंने सामाजिक कल्याण मंत्री,पर्यटन मंत्री समेत कई प्रमुख मंत्रालय का नेतृत्व किया।1976 से 1982 तक वह राज्यसभा की सदस्य रहीं।

पूर्व मंत्री बेगम हमीदा के इंतकाल की सूचना मिलते ही लखनऊ स्थित उनके आवास पर शोक जताने वालों का तांता लगा है।आज शाम पैतृक गांव बाराबंकी जिले के सैदनपुर में बेगम के शव को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *