नियोजित प्रभारी पर कार्रवाई करने की उठी मांग
बेनीपट्टी/मधुबनी/आकिल हुसैन – संवाददाता।
बेनीपट्टी के शिक्षा विभाग में चरम पर अनियमितता की जा रही है। शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण एवं सुगमता के साथ दिलाने के लिए प्रतिनियुक्त अधिकारी के देखरेख में मनमानी की जा रही है। बावजूद वरीय अधिकारी कार्रवाई तो दूर जांच तक कराना नहीं चाहते है।
अधिकारियों के इस विशेष कृपा के कारण शिक्षक मनमानी से बाज नहीं आ रहे है। शिक्षा अधिकारियों के विशेष कृपा पर विभाग के सारे नियम को ताक पर रख कर मनमानी किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार बेनीपट्टी में विभाग के स्पष्ट निर्देश के बावजूद नियमित शिक्षक के उपलब्धता होने पर भी नियोजित शिक्षकों को विद्यालय का प्रभारी बनाया जा रहा है। जबकि विभाग ने हर हाल में नियमित शिक्षक को ही प्रभारी बनाने का निर्देश दे रखा है।
एमएसयू के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विदेश्वर नाथ झा विकास ने बताया कि ये नियमित शिक्षकों के साथ घोर अन्याय है। इसे पूरे मामले की जांच होनी चाहिए, कि किस आधार पर नियमित शिक्षक होने के बाद भी नियोजित शिक्षकों को प्रभारी बनाया जा रहा है। वहीं सूत्रों की माने तो कुछ जगहों पर प्रतिनियोजित शिक्षकों को भी विद्यालय का कमान दिया गया है।
इस संबंध में पूछे जाने पर अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश रंजन ने बताया कि जल्द ही शिक्षा व्यवस्था को सुचारु रुप से संचालन एवं विभाग के आदेश का पालन कराने का निर्देश दिया जाएगा। ऐसा नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों की लापरवाही तय कर कार्रवाई की जाएगी।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !