मधुबनी/आकिल हुसैन-संवाददाता।
जिला पदाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक के द्वारा मंगलवार को समाहरणालय स्थित सामान्य शाखा का औचक निरीक्षण किया गया। इस क्रम में सभी लिपिकों के लाॅग बुक की जांच की गयी। निरीक्षण के क्रम में लाॅग बुक का संधारण सही ढ़ंग से नहीं किया गया था। संचिकाओं के उपस्थापन में भी काफी बिलंव किया गया था।
कार्यालय में साफ-सफाई की कमी भी पायी गयी। अभिलेखों का संधारण ढ़ंग से नहीं किया जा रहा है। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा पायी गयी त्रुटि के लिए असंतोष व्यक्त किया गया, एवं प्रधान सहायक तथा सभी लिपिकों से निलंबन के विरूद्ध स्पष्टीकरण की मांग की गयी। साथ ही पायी गयी त्रुटियों को दूर किये जाने तक सभी लिपिकों का वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया गया।
कार्यालय अधीक्षक,मधुबनी पुनः एक सप्ताह के अंदर सभी लिपिकों के कार्याे की समीक्षा करेंगे एवं उनके सत्यापन के पष्चात ही सभी लिपिकों के वेतन का भुगतान किया जायेगा। कार्यपालक सहायक,राजेन्द्र प्रसाद राय काफी विलंब से अपने कत्र्तव्य पर उपस्थित हुए,उनका कार्यकलाप काफी असंतोषजनक पाया गया। अतएव उन्हें तात्कालिक प्रभाव से कार्यमुक्त करने का निदेश जिला पदाधिकारी द्वारा दिया गया।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !