Breaking News

अपराधियों ने महमदपुर के ईंट व्यवसायी पर चलाई गोली व्यवसायी दरभंगा से पीएमसीएच रेफर !

धराए अपराधी के बयान पर पुलिस कर रही छापेमारी

बेनीपट्टी/मधुबनी/आकिल हुसैन-संवाददाता।
बेनीपट्टी में अपराधियों का तांडव सोमवार की देर शाम महमदपुर में देखने को मिला। देर शाम दो बाईक सवार अपराधियों ने बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव के ईंट व्यवसायी मोती प्रधान पर गोली चलाई। गोली मोती प्रधान के दाहिने बांह पर लगे होने के कारण जान बच गयी।

उधर व्यवसायी पर गोली चला कर भाग रहे एक अपराधी को ग्रामीणों ने दिलेरी से कार्य लेते हुए पकड़ कर धुनाई कर दी। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस महमदपुर पहुंच कर जख्मी मोती प्रधान को पीएचसी में भर्ती कराया। वहीं अपराधी को हिरासत में लेकर इलाज के लिए मधुबनी ले गयी। घटना का कारण प्रारंभिक तौर पर पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।

पुलिस फिलहाल पटना में इलाजरत मोती प्रधान का बयान लेने में जुटी हुई है। वहीं धराए अपराधी से पुलिस पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस के हिरासत में धराए अपराधी पटना के गौरीचक का रहने वाला है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अपराधी गौरीचक के भैरगामा के मंगल विंद का पुत्र पुनीत विंद है।

जो अब तक दर्जनों घटनाओं को अंजाम दे चुका है। बता दें कि सोमवार की देर शाम गांव के ही एक लड़के की शादी में मोती प्रधान बारात जाने वाला था। बारात जाने के लिए तैयार होक

र दरबाजे पर बैठा हुआ था। इसी बीच दो अपराधी हथियारों से लैस होकर मोती प्रधान पर गोली चला दी। गोली प्रधान के बांह पर लगी, ओर प्रधान जान बचाने के लिए घर की ओर भागा। इतने में हंगामा मच गया।

ग्रामीणों ने बताया कि धराए अपराधी शराब के नशे में था। जिसके कारण भागने में सफल नहीं हो पाया। उधर घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने अपराधी को जमकर धोया। पुलिस ने अपराधी के कमर से दो देसी कट्टा, दो खोखा, .315 बोर का छह कारतूस, पाॅकेट डायरी, एक पेचकस समेत कई सामान बरामद किए है।

सूत्रों की माने तो पुलिस हिरासत में धराए अपराधी पुनीत विंद सुपारी लेकर हत्याएं जैसी वारदात को अंजाम देता है। जानकारी के अनुसार पुनीत अब तक दो दर्जन अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है। खास तौर पर पटना पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुका था। एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि धराए अपराधी से पुलिस पूछताछ कर रही है। मामले का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।

 

व्यवसायी पर हुए जानलेवा हमला में तीन पर आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी

बेनीपट्टी एसएचओ सह पुलिस निरीक्षक हरेराम साह ने ईंट व्यवसायी मोती प्रधान पर हुए जानलेवा हमला मामले में तीन लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी दर्ज कराई है। एसएचओ ने बताया कि जानलेवा हमला के मामले में पटना के गौरीचक थाने के पुनीत बिंदए जाले थाना के लतरहा गांव के विश्वनाथ हाथी व सुजीत हाथी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। गौरतलब है कि सोमवार की देर शाम बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव के ईंट व्यवसायी मोती प्रधान पर अपराधियों ने गोली चला कर हत्या करने का प्रयास किया। हालांकिए गोली व्यवसायी के बांह में लगने के कारण व्यवसायी अब तक सुरक्षित व इलाजरत है। पुलिस ने बताया कि अपराधियों ने दो राउंड गोली चलाई थी।

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *