एसएचओ पर लगा हत्यारोपी को सरंक्षण देने का आरोप
जामस्थल पर ग्रामीणों को दी गाली, कहा गोली चला देंगे
बेनीपट्टी(मधुबनी)आकिल हुसैन-।
साहरघाट के सलेमपुर गांव के लीला देवी की हत्या के मामले में ग्रामीणों ने वरीय अधिकारी के समक्ष साहरघाट के एसएचओ प्रेमलाल पासवान पर गंभीर आरोप लगाए है। ग्रामीणों ने संयुक्त हस्ताक्षर कर एसएचओ पर कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों ने दिए गये आवेदन में बताया है कि मृतका का पति संजीत साह अपराधिक किस्म का था।
जिससे रक्षा करने के लिए मृतका अपने बच्चों व परिजनों के साथ साहरघाट थाना पर जाकर गुहार लगाती थी। पुलिस के द्वारा पैसे की मांग की जाती थी। कई बार आवेदन दिए जाने के बाद भी पुलिस आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके कारण आज लीला देवी की हत्या हो गयी है।
वहीं ग्रामीणों ने वरीय अधिकारी को बताया कि जब साहरघाट एसएचओ को हत्या के संबंध में जानकारी दी गयी, एवं पुलिस के साथ आए, तो ग्रामीणों को भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए गोली चलाने की बात कही। जिसके बाद ग्रामीण भड़क उठे, ग्रामीण के आक्रोश में आते ही साहरघाट एसएचओ मौके से गायब हो गए।
उधर ग्रामीणों के लिखित दिए गये आवेदन को मौके पर उपस्थित एसडीएम व एसडीपीओ ने अग्रेतर कार्रवाई करने के लिए वरीय अधिकारी को भेज दिया है। उधर जानकारों की माने तो इस मामले में साहरघाट एसएचओ पर कार्रवाई की गाज गिरनी तय है। एसडीएम मुकेश रंजन ने बताया कि ग्रामीणों के आवेदन के संबंध में वरीय अधिकारी को लिखा जाएगा।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !