Breaking News

मधुबनी में मुस्लिम महिलाओं ने तीन तलाक बिल के खिलाफ निकाला विशाल जुलुस !

जान से बढ़कर है हमारी शरीयत

मधुबनी/आकिल हुसैन।
केन्द्र सरकार के द्वारा सांसद से तीन तलाक बिल पास कराया गया है,तब से भारत के विभिन्न राज्यों के जिलों में तीन तलाक बिल के खिलाफ मुस्लिम महिलाओं के द्वारा सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। जिसके तहत मंगलवार को मधुबनी जिले के विभिन्न प्रखण्डों के गांवों से हजारों की संख्याओं में आयी मुस्लिम महिलाओं ने मदरसा इस्लामिया भौआड़ा से अपने-अपने हाथों में बैनर लेकर समाहरनाणालय की ओर बढ़ते हुए पहुंची।

महिलाऐं केन्द्र सरकार के विरोध नारा लगा रही थीं कि मुझे अपनी जान से बढ़कर है हमारी शरीयत है। उक्त मौन जुलूस हजरत मौलाना काजी हबिबुल्लाह एवं तमाम मकतबे फिक्र के उलेमाओं की सरपरस्ती में निकाला गया। यह मौन जुलूस मधुबनी के तमाम मुसलमानों की ओर से निकाला गया।

मदरसा इस्लामिया के मैदान में सभा को संबोधित करते हुए महिलाओं बेनजीर ख़ालिदएतराना सिद्दीकीएरेहाना बानोएआलिया खुर्शीदए रखशिंदा जहाँएरौनक परवीनएसबाहत रेहान आदि ने भारत सरकार से अविलंब तीन तलाक़ पर बनाया गया काला कानून वापस लेने की मांग की और सरकार को यह चेतावनी दी कि हमारी शरीयत में मुदाखलत अविलंब बंद करे।

सरकार अगर मुस्लिम महिलाओं को वाकई हुकूक दिलाना चाहती है तो औरतोंएमर्दों और मुस्लिम बच्चों को शिक्षा से जोङे साथ ही मुस्लिम मर्दों को रोजगार मोहैया कराए। सरकार महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करे। सरकार रोज रोज मुसलमानों को नए नए मामले में उलझा कर मुस्लिम समुदाय के विकास से भागती नजर आ रही है।

सरकार अपने रवैये में बदलाव लाए और मुसलमानों को टारगेट बनाना बंद करे। मदरसा इस्लामिया के मैदान ही नहीं मधुबनी की सङके भी भीड़ के आगे छोटी पङ गई। भीङ का यह आलम था कि कई घंटे तक मधुबनी थमा रहा। जिला प्रशासन ने भी बढ़ चढ़ कर सहयोग किया। जुलूस में राजद विधायक फैयाज अहमद भी पेश पेश रहे।

हुजूम का यह आलम रहा कि शहर में पाँव रखने तक का जगह नही बचा। जुलूस सभी मकतबे फिक्र के उलेमाओं की कयादत में निकाला गया। जुलूस में बङी संख्या में समाजी कारकुनएसियासी लीडरानएतमाम फलाही और मिल्ली तंजीमों के सरबराह शामिल थे। जुलूस का नेतृत्व हजरत काजी हबिबुल्लाह, विधायक फैयाज अहमद,आल इंडिया मुस्लिम बेदारी कारवाँ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नजरे आलम,

मौलाना अनुसुर रहमान,मकसूद आलम पप्पु खान मुफ्ती अबुजर कमरुलहोदा तमन्ना शमसुलहक,अखलाक सिद्दीकी, जकी अहमद, शाह इमादुद्दीन सरवर, असद नदवी, समिउल्लाह नदवी, मो अयाज उर्फ रोमी,शम्स तबरेज, राजा खान, शादाब मंज़र, परवेज हसन दानिश, इम्तेयाज अहमद पप्पू, अनायतुल्लाह खान, मुजफ्फर कमाल राशिद आदि ने की।

सभा के समापन के बाद मधुबनी जिला पदाधिकारी से महिलाओं का 8 सदस्यीय शिष्ठमंडल मिलकर ज्ञापन सौंपा जिसमें काजी हबिबुल्लाह, विधायक फैयाज अहमद, बेनजीर ख़ालिद, तराना सिद्दीकी, रेहाना बानो, आलिया खुर्शीद, रखशिंदा जहाँ, रौनक परवीन, सबाहत रेहान शामिल थीं।

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *