Breaking News

गांव के चौकीदार,चौकीदारी छोड़ कर रहे निजी काम

दुःखद:जो साहब कहेगें,वह काम तो करना ही पड़ेगा-चौकीदार

माल, राम किशोर रावत।

माल,लखनऊ।दशकों से गांवों की निगहबानी करते आ रहे ग्राम चौकीदारों की जरूरत धीरे धीरे ख़त्म हो चली है।अब यह चौकीदार अपने मूल कार्यो के बजाय निजी कार्यो में लगाये जाते हैं।क्षेत्र की सड़सठ राजस्व ग्रामो में तैनात पैंसठ चौकीदारों की तो फ़िलहाल यही कहानी है।

थानाक्षेत्र के जगदीशपुर गांव का चौकीदार अवधेष शनिवार को थाने के चौकीदार दीवान की चारपाई बनाता नजर आया।अवधेष ने बताया कि उसे अक्सर थाने बुलाया जाता है।यहाँ साहब लोगों की बेगार कर देता हूँ।जिससे कुछ आर्थिक लाभ भी हो जाता है।क्षेत्र के बीघापुर की चौकीदार राजकुमारी नाम की एक महिला है।उसकी जगह पर उसका नाबालिग बेटा काम करता नजर आया।उसने बताया कि जब पुलिस के साथ काम करना है तो जो साहब कहेगें वह काम तो करना ही पड़ेगा।एक सिपाही के आवास की नाली साफ कर रहे गोड़वा बरौंकी के चौकीदार सुंदरलाल ने बताया कि साहब हम गरीब आदमी हैं।चार पैसे कमाने के लिये घर से निकलते हैं।फिर काम चाहे जो करना पड़े कर देते हैं।

प्रतिमाह एक हजार रूपये पाने वाले इन चौकीदारों के सहारे गांव में होने वाली घटनाओं की जानकारी पुलिस को मिलती थी।सुरक्षा के लिहाज से यह चौकीदार मुखबिर का भी पुख्ता काम करते थे। लेकिन अब इन चौकीदारों को कोई नहीं पूछता वर्ष में एकबार इन्हें साफा,सीटी,टार्च आदि भी सरकार उपलब्ध कराती है।इन्हीं विसंगतियों के कारण चौकीदार महज थाने के बेगारी बनकर रह गये हैं।भिटौरा गांव के चौकीदार महिपाल ,नरायनपुर के चंद्रपाल,रैपुरवा के चौकीदार बाबूलाल कहते हैं साहब हमारे भी परिवार है भरण पोषण के लिए ईमानदारी से जो काम मिल जाता है कर लेते हैं।

चौकीदार अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत शुक्ला का कहते है कि पुलिस नियमावली में चौकीदारों का दैहिक शोषण पूरी तरह गलत है।संघ इसका खुलकर विरोध कर रहा है।उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है आगे की रणनीति जल्दी ही तैयार की जायेगी।

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *