डेस्क : सलमान खान एक लेखक यानि सलीम खान के बेटे हैं तो ज़ाहिर है कि अगर उनमें कुछ लिखने की कला हो तो ये कोई नई बात नहीं है। सलमान इससे पहले भी कलम चला चुके हैं लेकिन अब पहली बार उन्होंने एक गाना लिखा है।
ख़बर है कि सलमान खान की फिल्म रेस 3 में उनका लिखा हुआ एक गाना भी होगा । रेमो डिसूज़ा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के लिए एक मौके पर ख़ास मूड वाले गाने की जरुरत थी और जब उसके लिए तलाश हो रही थी तब सलमान खान सामने आये और उन्होंने सबको बताया कि वो एक गाना लिख चुके हैं। सलमान खान ने बाद में सबको इस गाने के बोल पढ़ कर सुनिये। गाना सबको अच्छा लगा और अब निर्माता ने इस गाने को फिल्म रेस 3 में रखने का फैसला किया है। रेस 3 के निर्माता रमेश तौरानी के मुताबिक ये एक रोमांटिक ट्रैक है और जिस तरह के मूड का गाना वो चाहते थे वैसा ही है। वो इस बात से भी रोमांचित हैं कि उनकी फिल्म से सलमान खान का नाम परदे पर गीतकार के रूप में आएगा। इस गाने को निर्देशक रेमो ही कोरियोग्राफ करेंगे और विशाल मिश्रा ने गाना कम्पोज़ किया है। 
ख़बर है कि इसी गाने को आबू धाबी में शूट किया जाएगा। सलमान खान ने इससे पहले फिल्म बागी, चंद्रमुखी और वीर की कहानी को लिखने में भी साथ दिया था। वो कई बार फिल्मों में अपनी आवाज़ दे चुके हैं, जिसमें ‘हैंगओवर’ और ‘मैं हूं हीरो तेरा’ गाने को उनकी सोलो आवाज़ में फिल्म में रखा गया।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !