Breaking News

योगी बोले, मायावती व अखिलेश बताएं कि गठबंधन का नेता कौन होगा  

लखनऊ,ब्यूरो: राज प्रताप सिंह।

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने सपा-बसपा गठबंधन पर हमलावर रुख अपनाते हुए कहा कि मायावती व अखिलेश बताएं कि गठबंधन का नेता कौन होगा।

सीएम योगी शनिवार को लखनऊ में एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में थे।

उन्होंने कहा, उपचुनाव की हार हमारे लिए अप्रत्याशित थी। कहीं न कहीं हमें अहसास हो गया था। अति आत्मविश्वास घातक होता है।

हम लोगों से चूक हुई। हर ठोकर एक नसीहत देती है। सीएम योगी ने कहा कि हम चाहते हैं कि कांग्रेस भी सपा-बसपा के साथ आ जाय ताकि इन तीनों से एक साथ निपटा जा सके।

हम लोग उनसे निपटने को तैयार हैं। सपा-बसपा ने गुंडागर्दी और अराजकता को बढ़ावा दिया। हम परिवारवाद व जातिवाद से यूपी को उबारने में लगे हैं।

राहुल हमारे लिए शुभ : उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हमारे लिए शुभ हैं। वह जहां जाते हैं, बीजेपी को फ़ायदा होता है। उन्होंने कहा कि एक साल में हमने भय खत्म किया।

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *