Breaking News

चकरनगर:तहसील के अधिकारियों ने 6 एकड़ जमीन दबंगों से कराई कब्जा मुक्त

डॉ.एस.बी.एस.चौहान।

चकरनगर,इटावा।प्रमुख सचिव समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ के आगमन से पूर्व ही हुआ एलर्ट तहसील प्रशासन। फायर ब्रिगेड की छह एकड़ भूमि पर दूसरी बार कब्जा कर अपनी बहादुरी का परिचय दिया था जिसे समाचार पत्रों की द्वारा प्रसारित होने और स्थानीय मीडिया के सक्रिय होने से भू माफियाओं की चंगुल से भू-खंड छुड़ाकर मुक्त कराया गया। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक कस्बा चकरनगर से सटा हुआ दादरा पंचायत मौजे के अंतर्गत चकरनगर से हनुमंत पुरा जाने वाली सड़क के किनारे फायर ब्रिगेड के नाम करीब 6 एकड़ जमीन थी जिस पर चलते दबंगई भू माफिया के द्वारा कब्जा से बेदखल कराया गया था। इस के लिए मुस्तैद कानून व्यवस्था की तारीफ क्षेत्रीय जनता ने सुधीर कुमार समर्पण की पुरजोर की थी। उसके बाद इस भूमि पर अवैध कब्जा उसी दबंग के द्वारा पुनः कर लिया गया।

जिसकी सूचना समाचार पत्रों के माध्यम से स्थानीय मीडिया कर्मियों ने समाचार पत्रों में प्रकाशित करवाई जिसके चलते तहसील प्रशासन मोन तो था और सब कुछ देख रहा था लेकिन प्रमुख सचिव समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ के तहसील दिवस में आगमन की खबर से तहसील प्रशासन एलर्ट हुआ और उन्होंने 6 एकड़ में से 3 एकड़ भूमि पर गेहूं की खड़ी फसल को ट्रैक्टर से जुतवाकर माफियाओं के चंगुल से छुटकारा दिलवाकर मुक्त कर दी। ज्ञातव्य हो कि यदि मुख्य सचिव का कल के दिन आने का प्रोग्राम ना होता और यह खबर स्थानीय मीडिया कर्मी संज्ञान में न लिए होते तो यह जगह कब्जामुक्त नहीं होती लेकिन अभी भी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत तमाम तालाबों सरकारी भवनों सरकारी जमीनों पर जो आबादी में हों या आराजी में हों कब्जे हैं जिनकी शिकायतें कल प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ और जनपद के कर्मठ इमानदार जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे के सम्मुख प्रस्तुत की जाएगीं जिससे तहसील प्रशासन की तमाम कमियां शासन और प्रशासन के सामने खुलकर आऐंगीं।

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *