Breaking News

मधुबनी जिले के बेनीपट्टी में जमीनी विवाद को लेकर हो रहे पंचायती में मारपीट, चार जख्मी !

साहरघाट थाना के केरवा गांव का मामला

बेनीपट्टी/मधुबनी/आकिल हुसैन -संवाददात।
साहरघाट थाना क्षेत्र के केरवा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई। मारपीट के घटना में एक पक्ष के चार लोग जख्मी बताए गए है।

सभी जख्मियों का इलाज साहरघाट के एक निजी क्लीनिक में किया जा रहा है। मारपीट की घटना में एक पक्ष के भोगेन्द्र यादव, नागेन्द्र यादव,मनचीत यादव, नरेश यादव व मिश्रीलाल यादव को मामूली चोंटे आई है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष के बीच घरारी के जमीन का विवाद कुछ दिनों स ेचल रहा था।

जिसकी पंचायती आज की जा रही थी। पंचायती के दौरान ही दूसरे पक्ष के लोगों ने लोहे के राॅड व लाठी से मारपीट करने लगा।

जिसमें एक पक्ष के अधिक लोग जख्मी हो गए। उधर सूचना मिलते ही साहरघाट पुलिस मौके पर पहुंच कर सभी जख्मियों को इलाज के लिए क्लीनिक में भर्ती कराया।

उधर जख्मी लोगों ने मारपीट किए जाने का आरोप गांव के ही कामेष्वर यादव,रमेश यादव समेत कई अन्य लोगों पर लगाई है।

इस संबंध में पूछे जाने पर साहरघाट एसएचओ प्रेमलाल पासवान ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। छानबीन के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *