Breaking News

मां ने 60 हजार में बेच दिया बेटा, भाई की याद में सिसक-सिसक कर बहन की हुई मौत

हिरासत में पायल ने बताया कि पड़ोसी आशू के साथ मिलकर उसने 60 हज़ार में अपने दुधमुंहे बेटे ओम को बेच दिया है।

लखनऊ,ब्यूरो: राज प्रताप सिंह।

राजधानी में एक कुमाता की कहानी सामने आई है, जिसमें मां ने पैसे के लिए अपने छह महीने के बेटे को बेच डाला।छोटे भाई के गम में जब 5 साल की बेटी की भी जान चली गई, तब मामले का खुलासा हुआ।पुलिस ने आरोपी मां और बच्चा बेचने में उसकी मदद करने वाले को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बाजारखाला इलाके में रहने वाला अनिल पिछले कुछ समय से बीमार चल रहा रहा था।पत्नी पायल कुछ घरों में खाना बनाने का काम करती थी।पैसे की किल्लत कहें या ज़्यादा पाने की चाहत वजह कोई भी हो लेकिन एक मां ने वो किया जिसकी कोई उम्मीद भी नहीं कर सकता है।पायल घरों में खाना बनाने जाते समय अपने छह महीने के बेटे को घर के पास अपने मायके में छोड़ जाती थी।

बीते बुधवार को पायल जब काम से घर लौटी तो बेटा ओम उसके साथ नहीं था।पति और 5 साल की बेटी मेघा ने ओम के बारे में पूछा तो पायल टाल गई।अगले दिन भी पायल बगैर ओम के घर पहुंची तो पति-पत्नी में कहासुनी हुई और भाई को न पाकर मेघा की तबियत ख़राब हो गई।जिस भाई के साथ मेघा दिन भर खेलती थी, उसको न पाकर मेघा की तबियत और ख़राब हुई तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।मेघा की इतनी ख़राब हालत के बावजूद जब पायल ओम को घर नहीं लाई तो अनिल को अनहोनी का शक हुआ। लेकिन उसका सारा ध्यान बेटी के इलाज पर था।शुक्रवार देर रात मेघा ने दम तोड़ दिया।

मेघा की मौत के बाद अनिल ने अपनी पत्नी के ही खिलाफ बेटे को ग़ायब करने की रिपोर्ट दर्ज़ करा दी।पुलिस ने जब पायल को हिरासत में लेकर सख़्ती से पूछताछ की तो ऐसी जानकारी सामने आई जिससे सब सन्न रह गए।हिरासत में पायल ने बताया कि पड़ोसी आशू के साथ मिलकर उसने 60 हज़ार में अपने दुधमुंहे बेटे ओम को बेच दिया है।इस जानकारी के बाद पुलिस ने पायल और आशू को गिरफ्तार किया तो पता चला कि एक फर्ज़ी गोदनामा बनवा कर पायल ने अपने बच्चे को बेच दिया है।पुलिस ने बच्चा बरामद कर अनिल को सौंपा और पायल,आशू को जेल भेज दिया है

मामले में एसपी पश्चिम बताते हैं कि पुलिस के सामने एक अजीबोगरीब मामला था।जिसमें पति ने अपनी पत्नी के ख़िलाफ़ अपने ही बेटे को ही ग़ायब करने का आरोप लगाया था।पहले पुलिस इसे पति-पत्नी के बीच अनबन का मामला समझ रही थीलेकिन सच्चाई सामने आई तो पुलिस भी सकते में आ गई।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *