Breaking News

इंजीनियर हत्याकांड के मुख्य आरोपी मुकेश पाठक को पुछताछ के लिए दरभंगा लाया गया।

news 2 photoदरभंगा। चर्चित दोहरे इंजीनियर हत्याकांड के मुख्य आरोपी मुकेश पाठक को लाया गया दरभंगा हो रही है पूछताछ। बीते 26 दिसंबर को दरभंगा के बहेड़ी में रंगदारी की मांग को लेकर सड़क निर्माण कम्पनी के दो इंजिनियर की हत्या के मामले में फरार चल रहे काण्ड का मुख्य आरोपी तथा संतोष झा गैंग का कुख्यात शूटर मुकेश पाठक को आज दोपहर कड़ी सुरक्षा में दरभंगा लाया गया। बताते चले की मुकेश पाठक की गिरफ्तारी एसटीएफ के द्वारा कल झारखंड के रामगढ़ से किया गया था और आज उसे ट्रांजिट रिमांड पर दरभंगा लाया गया जहाँ लहेरियासराय थाने में वरीय अधिकारियों द्वारा उससे पूछताछ किया जा रहा है। हालांकि इस मामले में पुलिस के अधिकारियों द्वारा कुछ भी कहने से परहेज किया रहा है  लेकिन सूत्रों की माने तो उक्त हत्या काण्ड के  आरोपी मुकेश पाठक की गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत की साँस ली है तथा आने वाले दिनों में इस केस की सुनवाई में तेजी आएगी।

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …