Breaking News

धनबाद में एसीबी मंडलीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन !

noimageधनबाद (रांची ब्यूरो) : शहर के ऑफिसर्स कॉलोनी के क्वाटर संख्या डी-1 में एन्टी करपशन ब्युरो (एसीबी) के मंडलीय कार्यालय का मंगलवार को उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर एसीबी के एसपी सुदर्शन प्रसाद मंडल ने पत्रकारों को बताया कि इस कार्यालय के अंतर्गत धनबाद, बोकारो, गिरिडीह तथा दुमका के 6 जिलों को शामिल किया गया है। यहां पर सरकार से मानदेय या वेतन प्राप्त करने वाले किसी भी कर्मी के विरुद्ध भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर फौरन कार्रवाई की जाएगी। अब शिकायतकर्ता को भ्रष्टाचार की शिकायत करने के लिए रांची की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। श्री मंडल ने बताया कि कार्यालय में एसीबी के एसपी, डीएसपी, इंसपेक्टर सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी जनता की सेवा के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार को कदापी बर्दास्त नहीं करेगी। विभाग की पैनी नजर से अब कोई भी भ्रष्ट कर्मी बच नहीं सकता। श्री मंडल ने जनता के लिए अपना मोबाइल नंबर 9471736874 जारी करते हुए कहा कि जनता सीधे उनसे अपनी शिकायत कर सकती है। शिकार्यतकर्ता एसीबी के डीएसपी सावन कुमार 9006525435, इंसपेक्टर इंदु शेखर झा 9431091982, कन्हैया कुमार 9006764048, किशोर तिर्की 8986744795 के मोबाइल नंबर पर भी संपर्क कर सकती है।

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …