Breaking News

सनसनी :: मूल्यांकन केंद्र से इंटर की 213 कॉपियां गायब, बिहार बोर्ड का हाल-बेहाल

पटना : बिहार बोर्ड अपने कारनामों की वजह से शुरू से ही चर्चा में रहता रहा है। कभी कोई फेल छात्र टॉप हो जाता है तो कभी कोई पास छात्र फेल। कभी कॉपी जांच के नाम पर गड़बड़ होता रहता है तो कभी जांच के लिए आई कापियां ही गायब हो जाती है। ऐसे में बिहार बोर्ड से परीक्षा देने वाले छात्र असमंजस की स्थिति में रहते है। 

गोपालगंज के एसएस बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए मूल्यांकन केंद्र से बिहार बोर्ड की इंटर परीक्षा की 213 उत्तर पुस्तिकाएं गायब कर दी गई। इनमें 67 कॉपियां एडवांस गणित विषय की हैं। बोर्ड से कुछ उत्तर पुस्तिकाओं के बारे में जानकारी मांगे जाने पर यह खुलासा हुआ है। इसके बाद हड़कंप मच गया। विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद कुमार श्रीवास्तव के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें विद्यालय के आदेशपाल व रात्रि प्रहरी के अलावा कई कर्मियों को आरोपित बनाया गया है। https://swarnimtimes.inbihar-board-213-copies-of-the-interstate-missing-from-the-evaluation-center/

प्राथमिकी में प्राचार्य ने आरोप लगाया है कि बिहार बोर्ड ने एसएस बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को मूल्यांकन केंद्र बनाते हुए वहां उत्तर पुस्तिकाओं को जांच के लिए भेजा था। जांच के बाद गत पांच अप्रैल को उत्तर पुस्तिकाओं को स्ट्रांग रूम में रखकर सील कर दिया गया। इसी बीच गत 15 जून को बिहार बोर्ड ने विभिन्न विषयों की कुल 12 उत्तर पुस्तिकाओं की मांग की। उत्तर पुस्तिका मांगे जाने के बाद जब स्ट्रांग रूम खोला गया तो मांगी गई मात्र नौ उत्तर पुस्तिका ही उपलब्ध हो सकीं। जब तमाम उत्तर पुस्तिका की गहराई से जांच की गई तो इस बात का खुलासा हुआ कि स्ट्रांग रूम में रखी गई 213 उत्तर पुस्तिकाएं गायब हैं। प्राथमिकी में विद्यालय के आदेशपाल छठू ¨सह, रात्रि प्रहरी आसपूजन ¨सह तथा विद्यालय के अन्य कर्मियों को आरोपित किया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

https://swarnimtimes.inbihar-board-213-copies-of-the-interstate-missing-from-the-evaluation-center/

Check Also

झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री

डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …

भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद

डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …

दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा

देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *