Breaking News

बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान,किया प्रदर्शन

Organizing camp Allahabad Bank Gram Swaraj campaignरामकिशोर रावत

माल(लखनऊ) भीषण गर्मी उस पर बिजली का हाइबोल्टेज ड्रामा ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए किसी नरक से कम नहीं है।कई दिनों से बिजली न आने से खफा किसानों ने पावर स्टेशन के सामने प्रदर्शन भी किया।आश्वासन के सहारे अपनी जान बचा रहे अधिकारी कोई स्थायी समाधान नहीं निकाल सके हैं।सभी कार्यो में वसूली का जुगाड़ करते इलाकाई जिम्मेदार फोन उठाने से परहेज भी करते हैं।

उपभोक्ताओं के बिलों की वसूली में पावर कारपोरेशन ने जबर्दस्त सख्ती की।बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए चोरी से बिजली जलाने वालों के नियमित कनेक्शन कर दिए गये।लेकिन इस बात की गारंटी किसी ने नहीं ली कि बिजली पर्याप्त कैसे मिलेगी।लो बोल्टेज और लाइन हानियों से परेशान किसानों ने कुछ दिनों पहले पावर हाउस पर प्रदर्शन कर विरोध जताया था।कारपोरेशन के नियामक आयोग के अधिकारियों ने पावर स्टेशन के आउटगोइंग फीडर की छमता को बढ़वा दिया और कस्बे को अलग फीडर आवंटित करा दिया।लेकिन गांवो में की जा रही बिजली आपूर्ति की बहाली का कोई ठोस रास्ता नहीं बन सका।उमस और गर्मी के बीच कई गांवो के ट्रांसफार्मर ओवरलोड के चलते जल गए। रनीपारा गांव का ट्रांसफार्मर आठ दिन पहले जल गया था।तिरसठ केवीए के इस ट्रांसफार्मर को बदला गया लेकिन घटिया गुणवत्ता के कारण व दो दिन बाद ही जल गया।जिसे अभी तक बदला नहीं जा सका है। वही तिवारी खेड़ा  गांव में  ग्रामीणों ने बताया कि  लगभग 1 हफ्ते से  ट्रांसफार्मर  फुका हुआ है जिसकी शिकायत करने पर भी  नहीं बदला गया ट्रांसफार्मर। जिससे ग्रामीणों को इस भीषण गर्मी मे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रामनगर गांव जहाँ पावर स्टेशन स्थापित है।यहाँ गांव में बिजली आपूर्ति के लिए लगा ट्रांसफार्मर जल गया था कई दिनों तक जब उसे बदला नहीं गया तो ग्रामीणों ने भकियू लोकतात्रिक के बैनर तले प्रदर्शन किया था।कर्मचारियों ने रामनगर गांव की बिजली नलकूपो के लिए गयी लाइन से जोड़ दिया।गांव में एकदम से हाइबोल्टेज बिजली दौड़ने लगी जबतक कोई समझ पाता लाखों के उपकरण जल गये।यह देखने की बात होगी जब कारपोरेशन समस्याओ के निस्तारण का उम्दा विकल्प सामने लायेगी

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *