Breaking News

तेज रफ्तार पिकप ने मारी टक्कर,बाइक सवार दो लोगो की मौत

रामकिशोर रावत

माल(लखनऊ) मामा के घर से लौट रहे तेज रफ्तार बाइक सवार दो युवक महेंद्रा पिकअप में जा भिड़े जिससे बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। जब कि दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुचाया और मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही  चालक सहित मौके से फरार हो गया।

गुरुवार शाम लगभग 7 बजे तेज रफ्तार पल्सर सवार दो युवक आगे जा रहे महेंद्रा पिकअप में जा भिड़े जिसमे एक की मौके पर ही मौत ही गयी। जब कि दूसरा युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे बीकेटी स्थिति साढामउ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जमखोंनवा गाँव निवासी किसान प्यारे लाल का बीस वर्षीय बेटा राधेलाल अपने दोस्त सोनू (22) पुत्र रामविलास के साथ अपने मामा के घर माल के निकरोजपुर गया था। दोनो शाम लगभग सात बजे बाइक से वापस अपने गाँव जमखोनवा जा रहे थे। प्रत्क्षयदर्शियों के अनुसार बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। माल इटौजा रोड बसहरी गाँव के पास अभय टेडर्स के पास माल से इटौजा की ओर जा रहे महेंद्रापिकअप में जा भिड़े जिसमे  बाइक चला रहे राधेलाल (20) की मौके पर ही मौत हो गयी। जब कि बाइक पर पीछे बैठा सोनू(22) गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही घायल सोनू को बीकेटी के साढामउ अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मृतक चार भाई व तीन बहने है।

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *