Breaking News

बिहार :: काउंटर से आरटीपीएस कर्मी था गायब, आक्रोशित लोगों ने किया जमकर हंगामा

बेनीपट्टी/मधुबनी (आकिल हुसैन) : मधवापुर आरटीपीएस कर्मी के अनुपस्थिति से आक्रोषित लोगों ने जमकर हंगामा किया। हंगामा के कारण मधवापुर अंचल में कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। लोगों ने बताया कि आरटीपीएस के माध्यम से अभी कई प्रमाणपत्र निर्गत कराना है। लेकिन कर्मियों के गायब रहने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। बोकहा के रामनंद राम, औउरा के सुनील कुमार यादव, पर्री के दिलीप कुमार,मधवापुर के उषा कुमारी, अमीरी देवी, बिहारी के फेकन राम,शैल देवी सहित कई लोगों ने बताया कि वे लोग सुबह दस बजे से ही कतार में खड़े है। समय होने के बाद भी कर्मियों के गायब रहने के कारण परेषानी हुई। 

जिसके कारण विरोध किया। बता दें कि इन दिनों आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका सहित कई अन्य कार्यों के लिए आवासीय,जाति समेत अन्य प्रमाणपत्र के लिए आरटीपीएस कांउटर पर भारी भीड़ उमड़ रही है। इस संबंध में पूछे जाने पर एसडीएम मुकेष रंजन ने बताया कि मधवापुर सीओ से इस संबंध में बात कर देरी से कार्य पर आने वाले कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *