मधुबनी (आकिल हुसैन) : भैरवस्थान थाना क्षेत्र के रैयाम गांव में अहले सुबह ठनका गिरने से अवकासप्राप्त शिक्षक विजय शंकर झा की मौत हो गई। जानकारी पर स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाबत जानकारी है कि वे शौच के लिए बाथरूम गये थे। शौच के बाद घर की ओर आ रहे थे,कि करीब 7ः30 बजे ठनका शौचालय के छत पर गिरते हुए उनके शरीर पर गिर पड़ा। उनके पुत्र मनीश चंद्र झा ने बताया कि उनके पिता पंडौल प्रखंड के सनकौथू गांव के मिडिल स्कूल से 1998 में अवकास प्राप्त हुए थे। 
वहीं बिस्फी प्रखंड के ईटहर-रघेपुरा के एक युवक की मौत शनिवार की सुबह ठनका के चपेट में आने से हो गई। ठनका के बाद युवक को परिजनों ने इलाज के लिए बेनीपट्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया। जानकारी के अनुसार रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। बेनीपट्टी पीएचसी के चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार रघेपुरा के सत्यनारायण यादव का पुत्र रंधीर कुमार यादव (16) बारिष कम होने के बाद अपने घर के समीप चापाकल के समीप खड़ा था। इसी बीच काफी तेज आवाज के साथ बगल में ठनका गिरा। जहां युवक चपेट में आ गया। परिजनों ने आनन-फानन में युवक को इलाज के लिए बेनीपट्टी लाया। उधर, बज्रपात से हुई मौत की जानकारी मिलते ही बिस्फी के अंचलाधिकारी राकेष कुमार रघेपुरा पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेजा दिया। युवक की मौत से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। बिस्फी सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सरकारी लाभ के तहत उसके परिजन को चार लाख रुपये का चेक सौंप दिया जाएगा। बता दें कि मृतक अपने दो भाई व तीन बहन में सबसे छोटा था। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !