बेनीपट्टी/मधुबनी (आकिल हुसैन) : बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव की रिजवाना खातुन ने थाना में छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। वादिनी ने बताया कि गत 21 जून को अपने घर में थी। 
इसी दौरान मो. उमैर, मो. इरफान, मो. इदरीस, साजिदा खातुन समेत छह लोग घर में जबरन प्रवेष कर गाली-गलौज देने लगे। मना करने पर आरोपियों ने कपड़ा फाड़ कर बेनग्न कर कान की बाली लेकर फरार हो गया। इस संबंध में एसएचओ सह पुलिस निरीक्षक हरेराम साह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !