Breaking News

बिहार :: एसीजेएम द्वारा वेतन रोकने का आदेश जारी होते ही एसएचओ ने तुरंत दर्ज कर ली प्राथमिकी, पीड़ित एक साल से लगा रहा था थाने का चक्कर

बेनीपट्टी/मधुबनी (आकिल हुसैन) : अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के आदेश के एक वर्ष के बाद बेनीपट्टी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार बेहटा के रामचन्द्र ठाकुर ने एक मामले को लेकर धर्मेंद्र साह समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज के लिए कोर्ट में आवेदन दिया था। जिसे विधि-सम्मति कार्रवाई कर अनुसंधान करने का आदेष एसीजेएम ने बेनीपट्टी एसएचओ को दिया था। प्राथमिकी दर्ज नहीं किए जाने पर एसीजेएम ने एसपी के माध्यम से एसएचओ को कारणपृच्छा भी पूछा था। 

उधर, लगातार अवहेलना किए जाने पर शुक्रवार को एसीजेएम बीरेन्द्र कुमार चौबे ने एसपी को पत्र भेजकर बेनीपट्टी एसएचओ के वेतन पर रोक लगाने का आदेष दिया था। उक्त आदेष की खबर प्रकाषित होने के बाद हरकत में आये बेनीपट्टी एसएचओ ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर दी है।

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *