Breaking News

योगी ने दिए इंसेफेलाइटिस से प्रभावित जिलों में अभियान चलाने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने इंसेफेलाइटिस के रोकथाम व नियंत्रण के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक के बाद अधिकारियों को शुक्रवार देर रात ये निर्देश जारी किया।

राज प्रताप सिंह,ब्यूरो लखनऊ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंसेफेलाइटिस से प्रभावित जिलों में इसकी रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है।उन्होंने अधिकारियों को साफ तौर पर चेतावनी दी है कि जुलाई महीने में जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई) के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।सीएम ने कठोर शब्दों में कहा कि इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने इंसेफेलाइटिस के रोकथाम व नियंत्रण के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक के बाद अधिकारियों को शुक्रवार देर रात ये निर्देश जारी किया।उन्होंने इंसेफेलाइटिस से प्रभावित जिलों विशेषकर गोरखपुर और बस्ती मंडलों के जिला चिकित्सालयों में पीड्रियाट्रिशियन,नर्सेज और पैरामेडिकल स्टाफ की समुचित व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए हैं।

योगी ने कहा कि इन रोगों के नियंत्रण में शिथिलता व लापरवाही को क्षमा नहीं किया जाएगा।उन्होंने सभी मंत्रियों व अधिकारियों को रोग प्रभावित जिलों का दौरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि वे स्वयं भी जुलाई में इंसेफेलाइटिस की रोकथाम के लिए की गई तैयारियों का निरीक्षण करेंगे।

आम महोत्सव कैसे छाया ‘योगी आम’ का जलवा

सीएम ने इस दौरान नगर विकास, पंचायतीराज, महिला एवं बाल विकास, ग्राम विकास, चिकित्सा शिक्षा, बेसिक और माध्यमिक शिक्षा, कृषि, सिंचाई, पशुधन विभाग को स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय बनाकर इंसेफेलाइटिस की रोकथाम व नियंत्रण की कार्यवाही में और तेजी लाए जाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि इंसेफेलाइटिस से प्रभावित जिलों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।समस्त उपचार केंद्रों पर औषधियों एवं अन्य आवश्यक सामग्रियों की व्यवस्था हो।उन्होंने कहा कि दवाओं और बेड की व्यवस्था में कमी नहीं होनी चाहिए।रैपिड रिस्पॉन्स टीम रोग की जानकारी मिलते ही तुरंत एक्शन ले।

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *