डेस्क : 15 अगस्त से जमीन की ऑनलाइन दाखिल खारिज की प्रक्रिया राज्य के सभी अंचलों में शुरु हो जाएगी। इसके लिए युद्ध स्तर पर काम जारी है। ऑनलाइन होने से जमीन के कागजात खरीदार देख सकेंगे। इससे लोग दलाल और बिचौलियों के झंझट से बच जाएंगे। फिलहाल, प्रयोग के लिए सभी शहरी अंचलों में ऑनलाइन दाखिल खारिज हो रहा है। 
राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री राम नारायण मंडल ने बताया कि विभाग इस कार्य को समय पर पूरा करने में युद्धस्तर पर जुटा हुआ है। बता दें कि सीएम नीतीश कुमार ने 1 दिसंबर 2017 को राज्य के 45 अंचलों में ऑनलाइन दाखिल खारिज की शुरुआत की थी।

गौरतलब हो कि ऑनलाइन दाखिल खारिज होने से विभाग के काम में पारदर्शिता आएगी। साथ ही इससे भ्रष्टाचार पर भी रोक लगेगी। ऑनलाइन प्रक्रिया में निबंधन सीओ के ऑफिस के एक खास बेवसाइट से जुड़ जाएगा। दाखिल खारिज होते ही रजिस्टर-2 में नया नाम जुड़ जाएगा और पुराना नाम खुद हट जाएगा। 
बता दें कि राज्य सरकार ने इससे संबंधित अधिकारियों को इसके लिए स्वतंत्रता दिवस तक का समय दिया है। बता दें कि इसके पहले राज्य सरकार ने 1 अप्रैल से सभी अंचलों में ऑन लाइन दाखिल खारिज करने का निर्देश दिया था। लेकिन अधिकारियों के अनुसार, तकनीकी कारणों से ऐसा नहीं हो सका।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !