Breaking News

सम्मान :: शराबबंदी के लिए बिहार को नेशनल अवार्ड, राष्ट्रपति मंगलवार को करेंगे सम्मानित

डेस्क : पूर्ण शराबबंदी लागू कर लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए बिहार को नेशनल अवार्ड मिलेगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 26 जून यानि मंगलवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में पुरस्कार देंगे। बेस्ट जागरुकता कैंपेन कैटेगरी में बिहार को यह राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जाएगा। राज्य साक्षरता मिशन ऑथोरिटी (एसएलएमए) का इसके लिए चयन किया गया है। 

बता दें कि शराबबंदी के समर्थन में पूरे राज्य में 21 जनवरी 2017 को दुनिया की सबसे बड़ी मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को शराब से दूर रहने का संदेश दिया गया था।

इस राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए जन शिक्षा निदेशक डॉ. विनोदानंद झा ने सीएम नीतीश कुमार का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू कर लोगों को जागरूक करने का मौका दिया। शराबबंदी पर जागरूकता के लिए सबसे बड़ी मानव शृंखला में सफलता मिली। यह पुरस्कार साक्षरता कर्मी, कला जत्था, जीविका दीदी, शिक्षक, अधिकारी और सभी बिहारियों का सम्मान है।

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *