Breaking News

लखनऊ : बीजेपी विधायक अविनाश त्रिवेदी बोले- मेरे ऊपर लगे सारे आरोप बेबुनियाद

लखनऊ।मामला पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि विसर्जन कार्यक्रम के बाद का है। झूलेलाल वाटिका में अस्थि विसर्जन कार्यक्रम के बाद उस समय हंगामा खड़ा हो गया।

लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर से मारपीट करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी प्रशांत मिश्रा को बीजेपी विधायक अविनाश त्रिवेदी और उनके गुर्गों के द्वारा पुलिस हिरासत से छुड़ाये जाने का मामला तूल पकड़ने लगा है।इस मामले में बीकेटी से बीजेपी विधायक ने शुक्रवार को दावा करते हुए कहा कि ‘मैं अटलजी के अस्थिकलश कार्यक्रम में शामिल होने लखनऊ आया हुआ था, लौटते समय पुलिस और लोगों में विवाद होता देखा तो एक शांतिप्रिय नागरिक के तौर पर समझौता करवाने बीच में पड़ गया।मेरी मौजूदगी में कोई हाथापाई नहीं हुई”बीजेपी विधायक ने  आगे कहा, ” मैंने ही पुलिस को सूचना दी। उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर लगे सारे आरोप बेबुनियाद हैं। वीडियो में आप साफ देख सकते है”

मामला पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि विसर्जन कार्यक्रम के बाद का है। झूलेलाल वाटिका में अस्थि विसर्जन कार्यक्रम के बाद उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब हसनगंज कोतवाली के एलयू चौकी प्रभारी अभय सिंह ने लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र नेता प्रशांत मिश्रा को हिरासत में लेने की कोशिश की। दरअसल प्रशांत मिश्रा के खिलाफ एनबीडब्लू वारंट जारी है।पुलिस को लंबे समय से प्रशांत मिश्रा की तलाश थी। गिरफ्तार न कर पाने के कारण अदालत भी पुलिस को लगातार फटकार लगा रही थी।

पढ़ें यह भी खबर: लखनऊ:योगी ने बाढ़ग्रस्त इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण, पीड़ितों को दिया मदद का भरोसा

इसके चलते गुरुवार को जैसे ही पुलिस ने प्रशांत मिश्रा को बीकेटी से विधायक प्रशांत त्रिवेदी और उनके गुर्गों के साथ देखा तो उसको हिरासत में लेने की कोशिश की, लेकिन बीजेपी विधायक अविनाश त्रिवेदी और उनके गुर्गों को पुलिस की यह बात नागवार गुजरी। एनबीडब्ल्यू के वारंटी प्रशांत मिश्रा को बचाने के लिए खुद विधायक अविनाश त्रिवेदी और उनके गुर्गे पुलिस से बदसलूकी करने लगे।इसी बीच प्रशांत मिश्रा विधायक के दूसरे गुर्गों के साथ फरार हो गया।

विधायक ने प्रशांत मिश्रा को बचाने के लिए पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट और धक्का-मुक्की भी की।मामला सत्तारूढ़ दल के प्रभावशाली विधायक का है, लिहाजा लखनऊ पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

Check Also

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *