पटना (संजय कुमार मुनचुन) : लोकतांत्रिक जनता दल के नेता शरद यादव लालू प्रसाद से मिलने 10, सर्कुलर रोड पहुंचे। लालू प्रसाद मुम्बई से पटना पहुंचे थे।
मुम्बई के एशियन हर्ट अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। शरद यादव ने कहा कि लालू जी की तबीयत ठीक है, मगर बहुत ही बीमारियां हैं। शरद यादव कहा कि वे सभी पार्टियों को एकजुट कर रहे हैं। शरद यादव ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह अटल जी के अस्थि अवशेष पर राजनीति कर रही है। 
विपक्ष की गोलबंदी जारी है
देश में साझा विरासत बचाओ कार्यक्रम 6 राज्यों में हो चुके हैं। विपक्ष की गोलबंदी जारी है। 20 से 22 पार्टियां साथ मिल कर सरकार को घेर रही हैं। इसमें कांग्रेस भी साथ है। गठबंधन के विचार पर शरद यादव ने कहा कि ये आपस में तय होगा। आज देश में आपातकाल जैसी परिस्थितियां हैं। पहले आपातकाल दिखता था। मगर अभी नहीं दिखता है। मॉब लिचिंग पर शरद यादव ने कहा कि विपक्ष के लोग को घेर कर मौत के घाट उतारा जा रहा है। कानून का राज खत्म हो गया है।

अटल जी के अस्थि अवशेष पर हुई राजनीति
शरद यादव ने भाजपा की नीयत पर सवाल उठाये। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने भाजपा के पोस्टर से अटल जी का नाम तक हटा दिया था। अब उनके मरने के बाद अस्थियों पर राजनीति की जा रही है। दिल्ली में सभी पार्टियों ने मिल कर अटल जी को श्रद्धांजलि दी। देश की जनता जानती है कि वो संविधान के दायरे में रह कर काम कर रहे थे। वो संविधान की मर्यादा का पालन करते थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !