Breaking News

बिहार :: लालू यादव से मिलने पहुंचे शरद यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा – अटल जी के अस्थि अवशेष पर हुई राजनीति

पटना (संजय कुमार मुनचुन) : लोकतांत्रिक जनता दल के नेता शरद यादव लालू प्रसाद से मिलने 10, सर्कुलर रोड पहुंचे। लालू प्रसाद मुम्बई से पटना पहुंचे थे।  मुम्बई के एशियन हर्ट अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।  शरद यादव ने कहा कि लालू जी की तबीयत ठीक है, मगर बहुत ही बीमारियां हैं। शरद यादव कहा कि वे सभी पार्टियों को एकजुट कर रहे हैं। शरद यादव ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह अटल जी के अस्थि अवशेष पर राजनीति कर रही है। 

विपक्ष की गोलबंदी जारी है

देश में साझा विरासत बचाओ कार्यक्रम 6 राज्यों में हो चुके हैं। विपक्ष की गोलबंदी जारी है। 20 से 22 पार्टियां साथ मिल कर सरकार को घेर रही हैं। इसमें कांग्रेस भी साथ है। गठबंधन के विचार पर शरद यादव ने कहा कि ये आपस में तय होगा। आज देश में आपातकाल जैसी परिस्थितियां हैं। पहले आपातकाल दिखता था। मगर अभी नहीं दिखता है। मॉब लिचिंग पर शरद यादव ने कहा कि विपक्ष के लोग को घेर कर मौत के घाट उतारा जा रहा है। कानून का राज खत्म हो गया है।

अटल जी के अस्थि अवशेष पर हुई राजनीति

शरद यादव ने भाजपा की नीयत पर सवाल उठाये। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने भाजपा के पोस्टर से अटल जी का नाम तक हटा दिया था। अब उनके मरने के बाद अस्थियों पर राजनीति की जा रही है। दिल्ली में सभी पार्टियों ने मिल कर अटल जी को श्रद्धांजलि दी। देश की जनता जानती है कि वो संविधान के दायरे में रह कर काम कर रहे थे। वो संविधान की मर्यादा का पालन करते थे।

Check Also

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *