Breaking News

लखनऊ:जियो टैगिंग से होगी यूपी के मयखानों की निगरानी, फील्ड स्टाफ पर भी रहेगी नजर

राज प्रताप सिंह,ब्यूरो लखनऊ

प्रदेश की लाइसेंसी शराब व बीयर की दुकानों व माडल शॉप की जियो टैगिंग करवायी जाएगी। शराब व बीयर के लाइसेंसियों और विक्रेताओं की नाजायज गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के मकसद से आबकारी विभाग ने यह निर्णय लिया है।

जियो टैगिंग के जरिये जहां अवैध शराब की बिक्री पर नियंत्रण किया जा सकेगा, वहीं दूसरी ओर फील्ड स्तर के अधिकारियों व कर्मचारियों पर सख्त निगरानी रखी जा सकेगी। दुकानों का निरीक्षण करने वाले अधिकारियों द्वारा किये जा रहे निरीक्षण के कार्यों का सत्यापन भी किया जा सकेगा। इसके अलावा जियो टैगिंग हो जाने से मैप रीडिंग के माध्यम से आकस्मिक निरीक्षण के लिए विभाग के आला अफसर दुकानों तक आसानी से पहुंच सकेंगे, जिससे अवैध कार्यों में लिप्त लाइसेंसधारकों व विक्रेताओं की कार्य प्रणाली के विरुद्ध मौके पर ही कार्रवाई करने में सहूलियत होगी।

पढ़ें यह भी खबर :: स्कूल-कॉलेजों के पास पान, तम्बाकू, सिगरेट बेचा तो नपेंगे

चार सितंबर तक पूरा करें टैगिंग का काम

विभाग द्वारा एक कम्प्यूटर एप्लीकेशन विकसित करके सभी जिला आबकारी अधिकारियों को उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि अपने जिले की सभी दुकानों की जियो टैगिंग का कार्य चार सितम्बर तक अनिवार्य रूप से पूरा करें। सहायक आबकारी आयुक्त संजय यादव ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों के असेवित क्षेत्रों की जानकारी एक क्लिक पर प्राप्त की जा सकेगी। इसके साथ ही ऐसे क्षेत्रों में नई दुकानों के सृजन से जहां राजस्व की प्राप्ति होगी, वहीं दूसरी ओर अवैध मदिरा की बिक्री पर भी प्रभावी नियंत्रण हो सकेगा।

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *