Breaking News

लखनऊ : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश

राज प्रताप सिंह,ब्यूरो लखनऊ

डीजीपी ओपी सिंह ने तीन सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी त्योहार सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने सभी जोनल एडीजी, आईजी-डीआईजी रेंज एवं जिलों के पुलिस कप्तानों को त्योहार पर शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार तीन सितंबर को मनाया जाएगा।

इस मौके पर मंदिरों, घरों व प्रतिष्ठानों आदि में भगवान श्रीकृष्ण व विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां सजाई जाती हैं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

पढ़ें यह भी खबर : विधायकों की सुरक्षा का मामला विधानसभा में उठा

झांकियों के दर्शनार्थ महिलाएं, पुरुष व बच्चे देर रात्रि तक एक स्थान से दूसरे स्थान तक आते-जाते रहते हैं।  इस कारण पहले से ही संबंधित विभागों व समाज के गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठकें आयोजित कर यदि कोई विवाद या समस्या हो तो समय से उसका निराकरण करा लिया जाए। किसी भी समस्या से निपटने के लिए पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध भी कर लिया जाए।

 

पढ़ें यह भी खबर :क्यों मनाया जाता है जन्माष्टमी पर्व?

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *