Breaking News

लखनऊ : अटलजी के नाम बनेगा 300 बेड का आयुर्वेद अस्पताल

अस्पताल के लिए आयुष विभाग को घैला में जमीन मुहैया कराएगा नगर निगम

राज प्रताप सिंह,ब्यूरो लखनऊ

लखनऊ।राजधानी वासियों को अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर बड़ी सौगात मिली है। घैला में 300 बेड का आयुर्वेद अस्पताल बनाया जाएगा। इसके लिए नगर निगम आयुष विभाग को जमीन मुहैया कराएगा। अस्पताल अटलजी के नाम पर होगा। नगर निगम कार्यकारिणी समिति की बैठक में यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास कर दिया गया है। नामकरण के कई अन्य प्रस्तावों पर मुहर लग गई है।

शुक्रवार को महापौर सयुक्ता भाटिया की अध्यक्षता में हुई नगर निगम कार्यकारिणी पूरी तहर पूर्व प्रधानमंत्री व नगर निगम के पदेन सदस्य रहे अटल बिहारी बाजपेयी को समर्पित रही। अटलजी के स्वच्छ शासन, पारदर्शिता एवं सुशासन, नागरिक सुरक्षा, शिक्षा, उपचार, अनुशासन, जनसहभागिता जैसे प्रिय विषय को देखते हुए तय हुआ कि उनके कद के हिसाब से सबसे बड़ी सड़क, पार्क, चौराहा, कन्वेंशन सेंटर आदि को उनके नाम पर किया जाएगा। इसके लिए कार्यकारिणी ने महापौर को अधिकृत कर दिया। चौराहे के नामकरण के लिए हजरतंगज पर अंतिम मोहर लग सकती है। लेकिन अभी सर्वे होगा। कोई अन्य चौराहा इससे बड़ा मिला तो उसका नामकरण किया जाएगा।

पढ़ें यह भी खबर : विधायकों की सुरक्षा का मामला विधानसभा में उठा

अवैध होर्डिंग हटेगी

कार्यकारिणी सदस्य गिरीश मिश्र ने बिना अनुमति शहर में होर्डिंग लगाने का मुद्दा उठाया। कहा कि शहर में होर्डिंग की भरमार है लेकिन नगर निगम को एक पैसा नहीं मिल रहा है। कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि होर्डिंग के लिए टेंडर जारी किया गया था लेकिन सिर्फ दो एजेंसियां ही टेंडर में शामिल हुई है। दोबारा टेंडर जारी किया जा रहा है। गिरीश मिश्र ने कहा जब मुफ्त में होर्डिंग लगाने की सुविधा मिल रही है तो कोई पैसा क्यों जमा करेगा। तय हुआ कि अवैध होर्डिंग के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। सभी होर्डिंग काटी जाएंगी। नगर आयुक्त ने कहा कि लोहे के होर्डिंग स्ट्रक्चर काटने के लिए नगर निगम कटर भी खरीदेगा।

अटल स्मृति वाटिका का निर्माण होगा

अटल स्मृति वाटिका बिजनौर, अमौसी या पीजीआई के पास बनाई जा सकती है। यहां नगर निगम की 5-6 हेक्टेयर जमीन उलब्ध है। इससे बड़ी जमीन की तलाश की जाएगी। कोई अन्य जगह मिलने पर उसपर विचार किया जाएगा। कार्यकारिणी ने महापौर के अटल स्मृति वाटिका के प्रस्ताव को हरी झण्डी दे दी है। वाटिका में अटलजी की मूर्ति के साथ उनकी सामाजिक, राजनैतिक एवं साहित्यक विचारों को प्रदर्शित किया जाएगा। उनकी 51 कविताओं का शिलालेख लगवाया जाएगा। वाटिया में संग्रहालय का भी निर्माण होगा। जहां उनकी किताबें, भाषणों के साथ उनसे जुड़ी अन्य वस्तुएं रखी जाएंगी।

इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

इस्माईलगंज स्थित नगर निगम डिग्री कालेज का नाम अटल के नाम पर होगा।

अवध अस्पताल से दुबग्गा चौराहे तक सड़क का नाम अटल के नाम पर होगा।

पारा में नगर निगम की दोनों आवासीय योजनाएं अटलजी के नाम होगी।

गृहकर में 10 प्रतिशत छूट की समय सीमा एक माह बढ़ाई गई। अब 30 सितम्बर तक मिलेगी छूट।

दो अक्टूबर से घर बैठे आन लाइन म्यूटेशन व कर निर्धारण के लिए पंजीकरण होगा। कागजातों के सत्यापन के लिए समय दिया जाएगा।

एक सितम्बर से नगर निगम से होने वाला सभी भुगतान ई-पेमेंट से होगा।

लोक मंगल दिवस में शिकायतों का प्रभावी निस्तारण के लिए पोर्टल की दो अक्टूबर से शुरूआत होगी। समय सीमा में शिकायतों का निस्तारण होगा जिसे शिकायतकर्ता घर बैठे देख सकेगा। अपर नगर आयुक्त अमित कुमार को लोकमंगल दिवस का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

सदन की कार्रवाई व्यवस्थित तरीके से चलाने के लिए पार्षदों के लिए अटल प्रशिक्षण कार्यशाला की शुरूआत होगी।

मृत पशु रात में भी उठाए जाएंगे। कंट्रोल रूम में एक गाड़ी हमेशा उपलब्ध रहेगी।

एलईडी स्ट्रीट लाइटों की शिकायतों के निस्तारण के लिए ईईएसएल जोनवार सुपरवाइजर नियुक्त करेगी। उनके नम्बर तीन सितम्बर तक सार्वजनिक किए जाएंगे। पार्षदों से समन्वय बनाया जाएगा।

बिना सड़क बने ठेकेदार को भुगतान की जांच होगी। अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार मिश्र जांच अधिकारी नियुक्त हुए।

टेंडर हो चुके काम सितम्बर तक न शुरू हुए तो एजेंसी को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास विकास परिषद के अमौसी, जाहिरपुर में अमराईगांव में भूमि उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रोका गया है। परीक्षण के बाद फैसला होगा।

हेमवती नंदन बहुगाणा के नाम से कनौसी में कन्या इंटर कालेज खोलने के लिए भूमि उपलब्ध कराने का प्रस्ताव पास नहीं हुआ। माध्यमिक शिक्षा विभाग से पत्रावली मंगाई गई।

आशियाना स्थित पावर हाउस चौराहे का नाम तीर्थंकर स्वामी चौक किया गया। पहले अहिंसा चौक के नाम से प्रस्ताव पेश हुआ था। इस नाम से आम्रपाली मार्केट के पास गोल चौराहे का नाम हो चुका है।

एसटीपी के संचालन के लिए जल निगम को दो करोड़ रुपए भुगतान परीक्षण के बाद होगा।

नगर निगम की बंद हो चुकी 9 डिस्पेंशरी स्वास्थ्य विभाग को दी जाएंगी। जरूरत पड़ने पर उसे खाली करा लिया जाएगा।

अविवाहित शौर्य पदक विजेता शहीद सैनिकों के माता-पिता को हाउस टैक्स से छूट मिली।

तम्बाकू उत्पाद बेचने के लिए दुकानों को नगर निगम से लाइसेंस लेना होगा। दुकान पर अन्य खाद्य पदार्थ भी बेचने की अनुमति होगी।

नगर निगम की खाली पड़ी जमीनों को चिह्नित कर अटल सामुदायिक स्थल बनाया जाएगा। इससे अतिक्रमण की समस्या से मुक्ति मिलने के साथ ही लोगों को सस्ते दर पर लॉन उपलब्ध हो सकेगा।

अटल की सांसद निधि से डालीगंज-निरालानगर में बने शादीघर का जीर्णोंद्धार होगा। पार्षद ज्योति शुक्ला के प्रस्ताव पर कार्यकारिणी ने सहमति जताई है।

Check Also

पृथ्वी दिवस समारोह का भव्य आयोजन

डेस्क। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा के स्नातकोत्तर भूगोल विभाग में पृथ्वी दिवस समारोह का …

चमकी को धमकी :: अब थाना प्रभारी पहुंचाएंगे वांछितों तक ओआरएस घोल, बैठक में डीएम एसएसपी ने दिए कई अहम निर्देश

डेस्क। दरभंगा जिलाधिकारी राजीव रौशन ने AES/JE (चमकी बुखार) कालाजार एवं मलेरिया रोकथाम को लेकर …

दरभंगा उत्पाद कोर्ट द्वारा शराब मामले में एक दोषी करार

डेस्क। दरभंगा के उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की कोर्ट ने शनिवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *