Breaking News

लखनऊ:किसानों को बिजली का खम्भा लगाने पर 85 फीसदी मुआवजा मिलेगा

राज प्रताप सिंह,ब्यूरो लखनऊ

किसानों के खेत में बिजली का खंभा लगाने के एवज में बाजार मूल्य से 85 फीसदी मुआवजा दिया जाएगा। यह घोषणा संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने शुक्रवार को विधानसभा में की।

श्री खन्ना बसपा के लालजी वर्मा द्वारा काम रोको प्रस्ताव के जरिए उठाए गए मुद्दे का जवाब दे रहे थे। श्री वर्मा ने कहा कि किसानों के खेत में जबरिया बिजली के पोल लगा दिए जाते हैं लेकिन उनको मुआवजा नहीं दिया जाता। इसी तरह ट्रांसमिशन लाइन ऊपर से ले जाते हैं, जिससे फसल खराब होती है। केंद्र सरकार के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में मुआवजे की व्यवस्था है, लेकिन यूपी में नहीं है।

पढ़ें यह भी खबर : विधायकों की सुरक्षा का मामला विधानसभा में उठा

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि किसानों के मामले में सरकार संवेदनशील है और उसकी नीयत पूरी तरह साफ है। उनका दिल विपक्ष की तरह छोटा नहीं है। उन्होंने कहा कि किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। खेतों में बिजली का खंभा लगाने पर बाजार मूल्य से 85 फीसदी मुआवजा दिया जाएगा। एक खंभा 122 वर्ग मीटर जमीन घेरता है। उसी हिसाब से मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने ट्रांसमिशन लाइनों के लिए मुआवजा देने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि यह बड़े बजट का मसला है। अभी इस बारे में वे कुछ नहीं कह सकते।

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *