Breaking News

KBC 10 :: बिहार के सोमेश चौधरी फर्स्ट शो में अमिताभ के साथ हॉट सीट पर, आज रात 9 बजे से सोनी चैनल पर होगा प्रसारित

डेस्क : ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 10वां सीजन आज से प्रसारित होने वाला है. इस शो को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. शो के लिए केबीसी का रंग मंच सज चुका है. केबीसी के 10वां सीजन पिछले सीजन की अपेक्षा काफी मजेदार है. क्योंकि इस बार केबीसी के मंच पर नयी टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी. शो की शुरुआत तीन सितंबर यानि आज से सोनी टीवी पर रात 9 बजे से होगी. 

बिहार के लोगों के लिए ख़ास बात ये है कि केबीसी के पहले एपिसोड के शो में बिहार के भागलपुर के सोमेश पहले प्रतिभागी बने हैं. सोमेश चौधरी सोमवार को केबीसी की हॉट सीट पर बैठने से पहले कहा कि उनका मकसद केवल पैसा जीतना भर नहीं है. वो इस शो में बिहार का परचम लहराना चाहते हैं. सोमेश ने कहा कि इस शो में भाग लेने के लिए वो पिछले तीन साल से कोशिश में जुटे थे और आखिरकार उन्हें इसमे शामिल होने का मौका मिला है. आज तीन सितंबर से शुरू हो रहे कौन बनेगा करोड़पति के सवीं संस्करण के पहले एपिसोड के 10 प्रतिभागियों में एक भागलपुर के सोमेश कुमार चौधरी हैं.

सोमेश अंग क्षेत्र भागलपुर के वार्ड नंबर 41 हुसैनाबाद वृंदावन कॉलोनी के रहने वाले हैं. वह अभी बिहार बंगाल में टिकट परीक्षक के पद पर कार्यरत हैं. सोमेश के घर और दफ्तर में खुशी का माहौल है. कृष्णा अष्टमी पर उनके परिवार के साथ साथ उनके दोस्तों ने भी उनकी सफलता के लिए व्रत रखा है.सबकी यहीं कामना है कि सोमेश बिहार का परचम लहराने में सफल रहें. सोमेश की माता का कहना है कि उनका  बेटा आज  केबीसी की हॉट सीट पर बैठेगा और केबीसी में जीत हासिल करेगा. वैसे पूरा बिहार सोमेश की जीत के लिए दुआ मांग रहा है.

इस बार शो में फिल्मों के प्रोमोशन को नहीं दिखाया जाएगा. बल्कि फिल्म प्रमोशन की जगह शो में सामाजिक बदलाव लाने वाले लोगों को भी शामिल किया गया है. साथ ही इस बार के प्रश्न भी काफी कठिन बनाए गए हैं. शो को और भी बेहतरीन बनाने के लिए इस बार शो में क्लाइडोस्कोपिक मिरर का इस्तेमाल किया है जो सभी राज्यों से लोगों को जोड़ने के उद्देश्य से किया गया है.सबकी नजर बिहार के सोमेश पर टिकी है.उनके परिजनों को पूरा विश्वास है कि सोमेश करोडपति बनकर ही लौटेगें.

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *