Breaking News

गर्व :: ट्रेन को मधुबनी पेंटिंग से सुसज्जित करने वालों की संयुक्त राष्ट्र ने की जमकर तारीफ

डेस्क : जब बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन मधुबनी पेन्टिंग से सज-धजकर निकली तो देखने वाले देखते ही रह गए वहीं इसमें यात्रा करने वाले भी खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे थे। अब इस तरह की पहल को संयुक्त राष्ट्र ने खूब सराहा है। यूएन ने ट्वीट कर बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के कोचों पर मिथिला आर्ट की चित्रकारी के लिए भारतीय रेलवे और ट्रेनों में मधुबनी आर्ट बनाने वालों की जमकर तारीफ की है। 

बता दें कि बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन के 9 कोचों पर मधुबनी पेंटिंग की चित्रकारी उकेरी गई है और इन कोचों की सुंदरता देखते ही बनती है। बिहार की संस्कृति को समेटे दरभंगा से चलकर नौ डिब्बों के साथ यह ट्रेन जब शुक्रवार को नई दिल्ली पहुंची तो हर कोई इसकी खूबसूरती निहारने लगा। वहां मौजूद यात्रियों में इसे लेकर खास आकर्षण देखने को मिला।

यूएन ने एक ट्वीट में कहा- ये भारतीय रेलगाड़ियां कितनी सुंदर हैं। बिहार की महिलाओं ने इन कोचों को पारंपरिक मिथिला आर्ट से रंगा है जिसे मधुबनी आर्ट के नाम से भी जाना जाता है। इन कलाकारों ने अपनी अंगुलियों, माचिस की तीलियों, ब्रश, नेचुरल डाई और रंगों के साथ इन्हें बनाया है। ये लाजवाब है।

https://twitter.com/UNinIndia/status/1034319477557448704?s=19

भारतीय रेलवे की यह पहल लोगों को काफी पसंद आयी है और अब इसी तर्ज पर पटना राजधानी के 22 कोचों को भी मधुबनी पेंटिंग्स से सजाया जा रहा है। डिब्बों के अंदर और बाहर मधुबनी पेंटिंग्स के जरिए बेहतरीन साज-सज्जा की जा रही है।

भारतीय रेलवे द्वारा ‘रेल स्वच्छ मिशन’ के तहत कभी गंदगी के लिए बदनाम रहे  मधुबनी स्टेशन की दीवारों पर भी इसी तरह की पेंटिंग बनाई गई थी। महज 10 दिनों में विश्व प्रसिद्ध मिथिला पेंटिंग के जरिए मधुबनी स्टेशन के कायाकल्प करने का काम किया था स्थानीय कलाकारों ने। इन कलाकारों की मेहनत रंग लायी और सौदर्यीकरण के लिए मधुबनी स्‍टेशन को पुरस्‍कृत किया गया। 

मधुबनी रेलवे स्टेशन पर समृद्ध संस्कृति और एक शानदार इतिहास रखने वाली मिथिला पेंटिंग स्थानीय लोगों के साथ-साथ दुनिया भर के यात्रियों को आकर्षित कर रही है। पूर्व मध्य रेल के लिए यह गौरव की बात है कि मधुबनी स्टेशन को अब एक लोकप्रिय कला शैली के एक आदर्श प्रतिबिंब के रूप में देखा जा रहा है ।

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *