रामकिशोर रावत
माल,लखनऊ।बीती रात माल थाना अध्यक्ष ने रात डेढ़ बजे सैदापुर चौराहे के पास जा रही इंडिगो कार को रुकने का इशारा किया।तो कार चालक ने कार को तेजी से भगाने लगा।एसओ ने अपनी गाड़ी से कार का पीछा किया।जो मांझी गांव के पास सड़क किनारे अनियंत्रित होकर खाईं में चली गयी।
कार सवार गाड़ी छोड़कर भाग निकले।पीछाकर रहे थाना अध्यक्ष अखिलेश द्विवेदी ने कार कब्जे में लेकर देखा तो दंग रह गये जिसमें छह बोरा मांस और दो सांडों के सिर रखे हुये थे।जिसे थाने लाये और शनिवार सबेरे पशु चिकित्सक डॉ0एस कुमार को बुलाकर मांस और सिरों की जांच करायी।
पढें यह भी ख़बर- लखनऊ:समलैंगिकता से जुड़ा लगभग हर दूसरा मामला यूपी से, दर्ज हुए 999 केस
पशु चिकित्सक ने मांस को गोवंशीय पशुओं का और दोनों सिर भी गोवंशीय सांडों के होना बताया।चिकित्सक ने मांस का नमूना लेकर जांच के लिये लखनऊ लैब भेज दिया।पुलिस ने कार के मालिक को कार नम्बर से ट्रेस कराया तो कार का मालिक राजाजीपुरम निवासी नरायन साहू यूपी /३२एफ़ क्यू 7214 है।
जिसने बताया कि गत पहली सितम्बर को कार मैंने लखनऊ के ही रहने वाले को बारह हजार मासिक पर किराये पर दे रखी है।पुलिस कार मालिक को लेकर किराये पर कार लेने वालों के घर छापे मारी की लेकिन वह घरों से फरार थे। पुलिस ने खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नही किया था।आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देने में लगी रही।

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !