Breaking News

लखनऊ:पुलिस ने पकड़ा कार में 6 बोरा मांस

रामकिशोर रावत

माल,लखनऊ।बीती रात माल थाना अध्यक्ष ने रात डेढ़ बजे सैदापुर चौराहे के पास जा रही इंडिगो कार को रुकने का इशारा किया।तो कार चालक ने कार को तेजी से भगाने लगा।एसओ ने अपनी गाड़ी से कार का पीछा किया।जो मांझी गांव के पास  सड़क किनारे अनियंत्रित होकर खाईं में चली गयी।

कार सवार गाड़ी छोड़कर भाग निकले।पीछाकर रहे थाना अध्यक्ष अखिलेश द्विवेदी ने कार कब्जे में लेकर देखा तो दंग रह गये जिसमें छह बोरा मांस और दो सांडों के सिर रखे हुये थे।जिसे थाने लाये और शनिवार सबेरे पशु चिकित्सक डॉ0एस कुमार को बुलाकर मांस और सिरों की जांच करायी।

पढें यह भी ख़बर- लखनऊ:समलैंगिकता से जुड़ा लगभग हर दूसरा मामला यूपी से, दर्ज हुए 999 केस

पशु चिकित्सक ने मांस को गोवंशीय पशुओं का और दोनों सिर भी गोवंशीय सांडों के होना बताया।चिकित्सक ने मांस का नमूना लेकर  जांच के लिये लखनऊ लैब भेज दिया।पुलिस ने कार के मालिक को कार नम्बर से ट्रेस कराया तो कार का मालिक राजाजीपुरम निवासी नरायन साहू यूपी /३२एफ़ क्यू 7214 है।

जिसने बताया कि गत पहली सितम्बर को कार मैंने लखनऊ के ही रहने वाले को बारह हजार मासिक पर किराये पर दे रखी है।पुलिस कार मालिक को लेकर किराये पर कार लेने वालों के घर छापे मारी की लेकिन वह घरों से फरार थे। पुलिस ने खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नही किया था।आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देने में लगी रही।

CM Jankipuram police station now found sleeping during duty

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *