Breaking News

लखनऊ:माल में चोरों का आतंक,फौजी के घर में किया हाँथ साफ

रामकिशोर रावत

माल,लखनऊ।माल इलाके मे चोरों का फिर आतंक पूर्व फौजी के घर को निशाना बनाया,जहां नकदी सहित लाखों के जेवर पर हाथ साफ किया।घर मालिक को चोरी की जानकारी तक नहीं हुई और वह साइकिल से दवा लेने लखनऊ चले गये। शौच गये लोगों ने बिखरे सामान में आधारकार्ड और बैंक पासबुक देखकर अमित सिंह को घटना बताया तब उन्हें चोरी होने का पता चला।अमित ने डायल 100पर पुलिस को घटना की जानकारी दी।

माल थाना क्षेत्र के बदैंया गांव निवासी पूर्व फौजी राजेन्द्र सिंह उर्फ़ कडक सिंह के घर चोरों ने दस्तक देकर पुलिस को फिर चुनौती दी है।बीती शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने चोरों ने पहले दीवाल के ईंट निकाल कर सेंध लगाने का प्रयास किया।असफल होते देख चोरों ने पड़ोस के शेरू सिंह के दीवाल के सहारे खड़ी सींढ़ी को लाकर फौजी के घर में प्रवेश किया।

घर के अंदर पहुंचकर कमरों से अटैची व सूटकेश बैग आदि उठा ले गये जिन्हें खोल कर उनमें रखे जेवर व सत्तरह हजार की नकदी लेकर चम्पत हो गये।घरवालों को चोरी होने की भनक तक नहीं लगी।घर मालिक फौजी कड़कसिंह सबेरे जागने के बाद साइकिल से दवा लेने के लिये लखनऊ चले गये।

जब ग्रामीण शौच के लिये बागों खेतों की तरफ गये तो वहां सूटकेस और बैग अटैची पड़ी देखीं जिनके पास कुछ कागज बिखरे पड़े थे।जिन्हें उठाकर देखा जिसमें अमित सिंह का आधारकार्ड और बैंक पासबुक भी थी।तब अमित को सूचना दी तब उन्हें चोरी होने की जानकारी हुई।

पढें यह भी ख़बर- लखनऊ: बीकेटी में मानसिक विछिप्त युवती से दुराचार

अमित ने डायल100 पर फोनकर पुलिस को घटना की जानकारी दी।गांव पहुंची पुलिस ने मौक़ा मुआयना कर सींढ़ी लगाने वाले शेरू को पूछताछ के लिये हिरासत में ले लिया है।जिसे ग्रामीण निर्दोष बता रहे हैं। बताया जारहा है कि शेरु शुक्रवार को बरसात से घर को बचाने के लिये छत पर पन्नी ढकने के लिये पड़ोसी के घर से सींढ़ी मांगकर लाया था।पन्नी ढकने के बाद

शेरू और अमित मैच खेलने चले गये थे सींढ़ी को नहीं हटाया जिसका इस्तेमाल चोरों ने चोरी में करके लगभग पौने तीन लाख के जेवर और सत्तरह हजार की नकदीपर हाथ साफ कर फरार हो गये और घरवाले सोते रहे।चोरी का आभास तक नहीं हुआ।यह चोरी पुलिस के लिये बड़ी चुनौती है।CM Jankipuram police station now found sleeping during duty

 

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *