Breaking News

बिहार :: गौरवशाली दरभंगा की द्वितीय वर्षगांठ, आँगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के बीच पठन पाठन की साम्रगी वितरित

दरभंगा (कुलदीप झा) : गौरवशाली दरभंगा के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर गौरवशाली दरभंगा की टीम ने रविवार को दरभंगा शहर के हसनचक स्थित दो आंगनवाड़ी केंद्रों पर जाकर वहां के छोटे-छोटे बच्चों के साथ मिलकर अपना दूसरा स्थापना दिवस मनाया। इस उपलक्ष्य पर गौरवशाली दरभंगा टीम की ओर से आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 88 एवं 89 पर तकरीबन 100 बच्चों को उनके पढ़ने लिखने के लिए स्लेट, पेंसिल, कॉपी, पेन आदि साम्रगी बांटकर अपने गौरवशाली दरभंगा टीम के मंतव्य की ओर एक कदम और बढ़ाया। 

रविवार का दिन होने के बाबजूद आंगनवाड़ी केंद्र पर बच्चों की संख्या पूरी रही, क्युंकि सभी बच्चों को एक दिन पूर्व ही आमन्त्रण दे दिया गया था इसलिए सभी बच्चे सुबह से ही टीम के इंतजार में प्रतीक्षारत थे। जैसे ही टीम उनके केंद्रों पर पहुंची उनके चेहरे खिल उठे। सभी बच्चों ने जो सीखा था उस ज्ञान को टीम के साथ साझा भी किया। टीम ने सभी बच्चों को नैतिकता और राष्ट्रहित का पाठ भी पढ़ाया। इसके बाद टीम के सभी सदस्यों ने सभी बच्चों के साथ मिलकर केक काटकर अपने दो वर्ष सफल होने के सुनहरे आगाज़ की खुशी व्यक्त की।


वही टीम को एक तरफ खुशी हुई तो दूसरी तरफ दुख भी। क्योंकि जहां बच्चे सुबह से बैठे थे वहां दो-तीन घंटे बैठ पाना सहज काम नहीं था। आंगनबाड़ी सेविका ने बताया की आंगनबाड़ी केंद्र के लिए कोई अपना मकान भाड़े पर नहीं देता है। ऐसे में जैसे तैसे किसी बरामदे पर केंद्र को चलाना पड़ता है। बिजली और मकान का भाड़ा एक वर्ष से अधर मे लटका है ऐसे मे समुचित कमरे और बिजली की व्यव्स्था नही हो पाती है। पोषाहार का भी नियमित ना बँटना भी एक समस्या उभर कर सामने में आई। इस तरह कई समस्याएं आंगनवाड़ी केंद्र में देखने को मिला। वहां कई छोटे बच्चों को तो ऐसे लगा जैसे टीम उनके समस्याओं को दूर करने आई हैं, उन छोटे बच्चों ने भी अपनी टूटी-फूटी आवाजों में टीम से अपनी व्यथा सुनाई और कहा अंकल हमें गर्मी लगती है।

गौरवशाली दरभंगा टीम ने सभी बच्चों को आश्वस्त किया कि अगर सभी मन से पढ़ाई करेंगे तो टीम समय समय पर आकर उन्हें पठन पाठन की साम्रगी इसी तरह देती रहेगी ।
ज्ञात हो कि गौरवशाली दरभंगा टीम युवाओं का एक सामाजिक सरोकार ग्रुप है। जो दरभंगा हित में अनेकों काम सदैव करती रहती है।टीम का मंतव्य है की हाथ जोड़ने से अच्छा है हाथ बढ़ाकर मदद करना।
आज के वर्षगांठ के अवसर पर राहुल कुमार, संतोष चौधरी कल्पराज नागवंशी, दिवाकर, शुभम,दीपक, कुमार अभिषेक, दीपेश यादव, ब्रजेश्वर, मधुकर, सौरव, अनूप, पीयूष,अविनाश, रवि प्रकाश, पीयूष सिन्हा,सत्यम, अनिकेत,रोहित कुमार, दीपक कुमारआदि ने कार्यक्रम स्थल पर बच्चों के साथ वक़्त बिताया।

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *