Breaking News

लखनऊ:बैंगलोर में ही होगा एयर शो लखनऊ को लगा झटका

राज प्रताप सिंह,ब्यूरो लखनऊ

एशिया के सबसे बड़े एयर शो ‘एरो इंडिया-2019’ की मेजबानी बैंगलोर को दे दी गई है। इससे लखनऊ को बड़ा झटका लगा है। इस बारे में रक्षा मंत्रालय ने प्रेस रिलीज जारी कर जानकारी दी है। पहले यह एयर शो लखनऊ में कराए जाने का प्रस्ताव था लेकिन अब शो का आयोजन बैंगलोर में 20 से 24 फरवरी के बीच होगा।

लखनऊ में एयर शो के आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई थी। इसके लिए बख्शी का तालाब एयरफोर्स स्टेशन को तैयार कर लिया गया था लेकिन शो को एक बार फिर बैंगलोर शिफ्ट कर दिया गया, जिससे रोमांच के शौकीन जरूर निराश होंगे।

पढें यह भी खबर–लखनऊ में पेट्रोल 80 पार, कांग्रेस ने 10 सितम्बर को बुलाया भारत बंद

एयरो इंडिया, एक व्यावसायिक एयर शो है। जिसका आयोजन डिफेंस एग्जीबिशन ऑर्गनाइजेशन की ओर से किया जाता है। इसमें रक्षा मंत्रालय, भारतीय वायुसेना, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन(डीआरडीओ), डिपार्टमेंट ऑफ स्पेस व नागरिक उड्डयन मंत्रालय का सहयोग होता है।

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *