राज प्रताप सिंह,ब्यूरो लखनऊ
यूपी के एडीजी जेल चंद्र प्रकाश ने बातचीत में बताया कि 30 नवंबर 2018 तक यह टीवी खरीदकर प्रदेश की 64 जेलों में लगाए जाएंगे।
योगी सरकार ने की जेलों में बंद कैदियों के मनोरंजन के लिये’एलईडी टीवी’ लगाने का फैसला किया है।इसके लिए सवा तीन करोड़ रूपए से अधिक की राशि मंजूर की गई है। पहले चरण में प्रदेश के 64 जेलों के लिये 900 ‘एलईडी टीवी’ खरीदे जाएंगे।लखनऊ और गौतम बुद्ध नगर की जेलों में सबसे अधिक 30-30 एलईडी टीवी लगाए जाएंगे।

यूपी के एडीजी जेल चंद्र प्रकाश ने बातचीत में बताया कि 30 नवंबर 2018 तक यह टीवी खरीदकर प्रदेश की 64 जेलों में लगाए जाएंगे। इनमें सबसे अधिक तीस-तीस एलईडी टीवी लखनऊ और गौतम बुध्द नगर की जेलों में लगेंगे।इसके बाद 25-25 एलईडी टीवी मुरादाबाद, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, आजमगढ., इटावा और वाराणसी की जेलों में लगेंगे, वहीं बरेली, चित्रकूट और बाराबंकी में बीस बीस टीवी लगेंगे।
पढें यह भी खबर–नशेड़ी स्कूल वाहन ड्राइवरों पर लगाम लगाने की तैयारी, तीन बार पकड़े जाने पर ……
बता दें कि उत्तर प्रदेश में कुल 72 जेल है। जेलों में टीवी लगाये जाने के लिये खरीदे जाने का आदेश यूपी के संयुक्त सचिव ने लखनऊ में स्थित राज्य के कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवायें महानिरीक्षक को भेज दिया गया है।इसके लिये विभिन्न कंपनियों से निविदायें मंगवाई गयी हैं।

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !