राज प्रताप सिंह,ब्यूरो लखनऊ
रीजेंसी अस्पताल के सीएमएस राजेश अग्रवाल ने बताया था कि आईपीएस सुरेंद्र दास की किडनी और लीवर ने पूरी तरह काम करना बंद कर दिया था।
कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में बीते 5 दिनों से भर्ती आईपीएस सुरेंद्र दास की रविवार दोपहर इलाज के दौरान मौत हो गई।बताया जा रहा है कि हार्ट ने काम करना बिल्कुल बंद कर दिया था।वहीं एक पैर में ब्लड की सप्लाई भी नहीं हो रही थी।रीजेंसी अस्पताल में भर्ती एसपी पूर्वी सुरेंद्र दास की स्थिति जानने शनिवार को यूपी के डीजीपी ओपी सिंह करीब एक घंटे तक रुके थे।उन्होंने सुरेंद्र दास की मां इंदूदेवी और पत्नी डॉ. रवीना के पिता डॉ. रावेंद्र सिंह से बातचीत की थी।सुरेंद्र दास की मौत पर सीएम योगी आदित्यनाथ और डीजीपी ओपी सिंह ने शोक व्यक्त किया हैं।
पढें यह भी खबर-लखनऊ: बीटीसी प्रशिक्षुओं का प्रदर्शन, तीन ने लगाई नदी में छलांग
रीजेंसी अस्पताल के सीएमएस राजेश अग्रवाल ने बताया था कि आईपीएस सुरेंद्र दास की किडनी और लीवर ने पूरी तरह काम करना बंद कर दिया था।गौरतलब है कि एसपी सिटी आईपीएस सुरेंद्र दास आत्महत्या मामले में पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया था।
सुसाइड नोट में आईपीएस अधिकारी ने पारिवारिक कारण और निजी तनाव का हवाला दिया है।सुसाइड नोट हिंदी और अंग्रेज दोनों में लिखा गया है।पुलिस ने सुसाइड नोट को फोरेंसिक जांच और हैंडराइटिंग से मैच के लिए भेजा गया है।पुलिस की शुरुआती पूछताछ में पत्नी के साथ झगड़े की बात सामने आई है।मूल रूप से बलिया के रहने वाले आईपीएस सुरेंद्र दास की पहचान तेज तर्रार अधिकारियों में होती थी।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !