Breaking News

लखनऊ:दबंग भूमाफियाओं ने किया आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक, खेलकूद मैदान पर अवैध कब्जा

बीकेटी में एंटी भू माफिया टास्क फोर्स साबित हो रही बौनी।

लखनऊ,वरिष्ठ संवाददाता

चार साल में सैकड़ों तहरीरें नहीं हो रही कार्रवाई

लखनऊ।भले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की वर्तमान सरकार ने सत्ता में आते समय प्रदेश से गुंडाराज, माफियाराज खत्म करने का दावा किया हो लेकिन प्रदेश में गुंडाराज चरम सीमा पर है। ताजा मामला राजधानी लखनऊ के ग्रामीण क्षेत्र बीकेटी इलाके का है। यहां रैथा गांव में प्राथमिक विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र, खेलकूद मैदान सहित हर सरकारी जमीन पर ग्राम प्रधान की सह पर दबंग पिछले चार साल से कब्जा करके बैठे हुए हैं। कुछ समाजसेवी बच्चों के भविष्य के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन उनकी बात को कोई सुनने वाला नहीं है।

 

प्रदेश भर में एनकाउंटर करके लोगों के भीतर भय पैदा करने वाली पुलिस भी इन गुंडों के आगे नतमस्तक है। ये दबंग बरसाती मेढ़क की तरह जो पार्टी सत्ता में आती है उसी में शामिल होकर इलाके में नेतागिरी करते हैं। लोगों का आरोप है कि अगर कोई इन गुंडों के खिलाफ शिकायत करता है तो ये दबंग उसी के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज करवा देते हैं। पीड़ित जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए हर जगह गए लेकिन उनकी कहीं सुनवाई नहीं हुई। अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या प्रशासन सरकारी जमीन से ये कब्जा हटा पाता है या नहीं ये तो वक्त ही बताएगा।

हर सरकारी जमीन पर कब्जा करके बैठे हैं दबंग

रैथा ग्राम सभा तथा विकासखंड चिनहट जनपद के रहने वाले परशुराम रावत, अखिलेश मौर्या, सियाराम मौर्या, रामू तिवारी (पूर्व बीडीसी), राम कुमार, रोहित कुमार, वीरेंद्र, श्री केशन, चंद्रिका प्रसाद, ओमप्रकाश मौर्य समेत दर्जनों लोगों ने बताया कि रैथा गांव में प्राथमिक विद्यालय, स्वास्थ्य केंद्र, आंगनवाड़ी केंद्र, खेलकूद मैदान सहित हर सरकारी जमीन पर ग्राम प्रधान की सह पर दबंग पिछले चार साल से कब्जा करके बैठे हुए हैं। इसकी शिकायत सभी हर जगह कर चुके हैं लेकिन इन नागरिकों को सिर्फ निराशा ही हाथ लग रही है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार तहसील दिवस में वरिष्ठ अधिकारियों से निवेदन किया जा चुका है। किंतु प्रार्थना पत्र पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही। गांव के रहने वाले लोगों की मांग है कि आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करके अवैध कब्जा हटवाया जाए।

पढ़ें यह भी खबर – बैंगलोर में ही होगा एयर शो लखनऊ को लगा झटका

ये है ग्रामीणों की मांगे

ग्रामीणों ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय रैथा गाटा संख्या 1050 पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा एवं निर्माण कर लिया है, जिसे जनहित में तत्काल अवैध कब्जा हटवाया जाए।

रैथा ग्राम में ही अर्धनिर्मित आंगनवाड़ी केंद्र गाटा संख्या 1024 पर अयोध्या प्रसाद पुत्र वचनू ने भी ग्राम प्रधान की शह पर अवैध कब्जा कर लिया है, जिसे तत्काल जनहित में रोका जाना आवश्यक है।

रैथा ग्राम में ही स्वास्थ्य केंद्र गाटा संख्या 1054 पर भी लोगों ने ग्राम प्रधान की सह पर अवैध कब्जा कर लिया है, जिसे जनहित में तत्काल अवैध कब्जा हटवाया जाए।

रैथा ग्राम सभा में खेलकूद मैदान गाटा संख्या 1051 ग्राम प्रधान की सह पर अवैध कब्जा कर लिया गया। जिसमें तत्काल अवैध कब्जा हटवाया जाए

 बोली जिम्मेदार

उपजिलाधिकारी पल्लवी मिश्रा ने बताया कि सोमवार को आंगनबाड़ी स्वास्थ्य केंद्र प्राथमिक विद्यालय की भूमि की माप कर कब्जा पाया जाता है तो उसे तत्काल हटवाया जाएगा। दबंग भूमाफियाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

दबंग भू माफियाओं के खिलाफ कोई शिकायत करता है तो उसके ऊपर मुकदमा या हमला करवा दिया जाता है ताजा मामला अभी-अभी सियाराम ओमप्रकाश तथा पूर्व प्रधान के ऊपर इन दबंग ने हमला हमला कर दिया लात भूतों से जमकर पिटाई कर दी 100 नंबर पर सूचना के बावजूद भी मौके पर नहीं पहुंची पुलिस मामला बड़े भू माफियाओं से लगा हुआ है वह सरकार में अच्छी पहुंच के कारण कोई भी अधिकारी इन भू माफियाओं के खिलाफ कारवाई करने से कतरा रहे है।

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *